Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 से शुरू होगा जातीय गणना का दूसरा चरण, मिला प्रशिक्षण
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    15 से शुरू होगा जातीय गणना का दूसरा चरण, मिला प्रशिक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    15 से शुरू होगा जातीय गणना का दूसरा चरण, मिला प्रशिक्षण

    बेगूसराय: – बिहार में जातीय गणना का दूसरा चरण 15 अप्रैल से शुरू हो रहा है। इसको लेकर जिले के शाम्हो प्रखंड में गतिविधि तेज हो गई है। गुरुवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय बिजुलिया में प्रखंड के सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक को जातीय गणना से संबंधित गहन प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ सह चार्ज अधिकारी मो.नौशाद आलम सिद्दीकी ने बताया कि फील्ड ट्रेनर विनय कुमार, चंदन साहू और संजय भारती के द्वारा दूसरे चरण से संबंधित प्रशिक्षण विस्तार पूर्वक दी गई है।

     

     

     

    दूसरे चरण में पहले चरण के द्वारा किये गए गणना कार्य को आगे बढ़ाते हुए परिवार के सभी सदस्यों के 17 बिंदु की जानकारी व इससे संबंधित जानकारी हार्ड कॉपी में भरते हुए एप पर ऑनलाइन अपलोड करना है। मुख्य रूप से परिवार के सभी सदस्यों का नाम, उम्र, जाति, रोजगार, खेती व आवासीय जमीन, मासिक आय आदि की जानकारी भरना है। जिला योजना अधिकारी सह वरीय प्रखंड प्रभारी अधिकारी प्रसून कुमार ने सभी प्रगणक व पर्यवेक्षक को त्रुटि रहित कार्य पूरा करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि जातीय गणना से संबंधित डेटा त्रुटि रहित हो यह सुनिश्चित करना है। हालांकि, यदि भूलवश कोई गलती रह गई हो तो तत्काल इसकी सूचना पर्यवेक्षक व चार्ज अधिकारी को देनी चाहिए। ताकि समय रहते गलती में आवश्यक सुधार किया जा सके।

     

     

    मौके पर शिक्षक राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, मो.रफ़ीक, मो.सद्दाम, बासुकी कुमार महतो, दयानंद पासवान, रौशन कुमार, टुनटुन पासवान, अविनाश कुमार, पमपम कुमारी, पूनम देवी, गीतांजलि कुमारी, पुष्पलता कुमारी आदि थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस कप्तान ने जनता दरबार में 85 लोगों की सुनी फरियाद
    Next Article महाविद्यालय में घूम घूम कर समस्या का किया गया संग्रह

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.