Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मरीन ड्राईव किनारे स्वर्णरेखा के तटबंध की मरम्मत पर खर्च होंगे 50 करोड़:बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मरीन ड्राईव किनारे स्वर्णरेखा के तटबंध की मरम्मत पर खर्च होंगे 50 करोड़:बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskFebruary 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मरीन ड्राईव किनारे स्वर्णरेखा के तटबंध की मरम्मत पर खर्च होंगे 50 करोड़:बन्ना गुप्ता

    पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित होगा दोमुहानी

    मरीन ड्राईव रोड में स्वर्णरेखा के तटबंध को मजबूत करने के लिए जल संसाधन विभाग तटबंध का निर्माण कराएगा. इसके लिए विभाग 50 करोड़ रुपया खर्च करेगा. उक्त जानकारी विभाग के वरीय अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता को दी. विभाग की ओर से मानगो के कुंअर बस्ती में तटबंध का निर्माण शुरु कर दिया गया है.

     

    मंत्री बन्ना गुप्ता जिला सभागार में गुरूवार को जिले के अधिकारियों के साथ दोमुहानी एवं मरीन ड्राईव रोड में नदी के तटीय क्षेत्रों के विकास की भावी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे थे. बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि मरीन ड्राईव रोड में स्वर्णरेखा के तटबंध के निर्माण पर जल संसाधन विभाग (स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना)

     

    50 करोड़ रुपये खर्च करेगा. साथ ही वियर एवं स्लुईस गेट दुरूस्त किए जाएंगे. बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता ने विभाग से स्वर्णरेखा नदी के किनारे छठ घाट का निर्माण कराने के लिए विभागीय अनुमति देने का भी निर्देश दिया.

    पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित होगा दोमुहानी

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि दोमुहानी को वृहद आकार दिए जाएगा. वहां नए सीरे से सीढ़ियों का निर्माण के साथ-साथ कर्मकांड स्थल का निर्माण, पर्व-त्योवहार में आने वाली महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण, लोगों के बैठने की व्यवस्था, सभी घाट में सीढ़ियों का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही हरियाली लाने के लिए किनारे-किनारे पौधा रोपण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वाटर हार्वेस्टिंग के तहत नदी में गिरने वाले गंदे पानी को स्टोर कर उसे साफ किया जाएगा. उक्त पानी का इस्तेमाल पेड़-पौधों की सिंचाई में की जाएगी. उसके बाद बचे हुए पानी को नदी में बहाया जाएगा. जिससे नदी प्रदूषित नहीं हो.

    *फ्लाईओवर के पिलर के लिए संयुक्त टीम कर रही सर्वे*

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो साकची एवं अन्य क्षेत्रों को जोड़ने के लिए प्रस्तावित फ्लाई ओवर के पिलर निर्माण के लिए सर्वे कराया जा रहा है. सर्वे के कार्य में पथ निर्माण विभाग एवं टाटा स्टील के अधिकारी जुटे हैं. बैठक में सर्वे की समीक्षा की गई. सर्वे टीम 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. बैठक में डीसी विजया जाधव के अलावे एडीसी, एसडीएम पीयूष सिंहा, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, टीएसयूआईएसएल के एमडी रितूराज सिंहा, जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा, टाटा स्टील के अधिकारी प्रणय सिंहा एवं अमित सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्गीय आशीष डे ” जी के 70 वें जन्मदिन पर धर्मपत्नी आदरणीया दोलन डे जी ने परिवार के सदस्यों के सगं इस दिन को मानव सेवा के नाम किया समर्पित.*
    Next Article खतियानी जोहार यात्रा को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बताया ढोंग, कहा- पूरे राज्य का खजाना डकार कर झारखंड के सूबेदार निकले हैं खतियानी जोहार यात्रा पर

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.