Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने पेट्रोल सब्सिडी, वैक्सीनेशन, कोविड जांच, मतदाता सूची तैयार करने जैसे अहम मुद्दों पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News Business Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    उपायुक्त ने पेट्रोल सब्सिडी, वैक्सीनेशन, कोविड जांच, मतदाता सूची तैयार करने जैसे अहम मुद्दों पर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    News DeskBy News DeskJanuary 19, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक, पेट्रोल सब्सिडी, वैक्सीनेशन, कोविड जांच, मतदाता सूची तैयार करने जैसे अहम मुद्दों पर की गई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    जिले में RTPCR किट की कमी नहीं, जांच बढ़ाएं:सूरज कुमार, उपायुक्त

    उपायुक्त ने कार्ययोजना बनाते हुए 30 जनवरी तक सभी स्कूलों को कम से कम 3 बार विजिट करने के दिए निर्देश, कहा- 15-18 आयु वर्ग में शत प्रतिशत बच्चों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य जल्द प्राप्त करें

    उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुमार की अध्यक्षता में सभी बीडीओ, सीओ व जिला के अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जिसमें NFSA/JSFSS कार्डधारियों को पेट्रोल खरीद में सब्सिडी दिया जाना है तथा जिले में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम, कोविड जांच साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत(आम) निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विमर्श किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। *पेट्रोल सब्सिडी* की योजना को लेकर उपायुक्त ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 26 जनवरी को इस योजना का विधिवत शुभारंभ किया जाना है ऐसे में सभी योग्य लाभुकों तक व्यापक प्रचार प्रसार करने की कार्रवाई करते हुए उनसे मोबाइल एप के माध्यम से आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि धनबाद, रांची व पूर्वी सिंहभूम जिले को इस योजना के तहत ज्यादा लक्ष्य प्राप्त हुए हैं क्योंकि इन जिलों में वाहनों के निबंधन की संख्या अधिक है ऐसे में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि टाइम बांड तरीके से कार्य करते हुए ससमय योग्य लाभुकों की सूची जिला आपूर्ति कार्यालय को प्राप्त हो जाये। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि लाभुकों को इस योजना के तहत पेट्रोल पंप से कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी बल्कि उनके खाते में सब्सिडी की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी, राशन कार्ड लेकर पेट्रोल पंप पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

    जिले में संचालित *वैक्सीनेशन कार्यक्रम* की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पहला डोज से शत प्रतिशत लाभुकों के टीकाकरण किये जाने से सम्बंधित प्रपत्र सभी बीडीओ उपलब्ध कराएं। 15-18 आयु वर्ग में धीमी प्रगति पर उन्होंने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अच्छी शुरुआत को आगे नहीं बढ़ा पाने से हमारा जिला इसमें पिछड़ रहा है, आपसी समन्वय में कमी साफ दिख रही है इसे जल्द दुरुस्त करें। प्रखंड से लेकर जिला स्तर के सभी सम्बंधित पदाधिकारी आपस मे बैठक कर जल्द शत लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 जनवरी तक सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को कम से कम 3 बार विजिट करना सुनिश्चित करें। सम्बंधित स्कूल प्रिंसिपल को पूर्व में नोटिस दें कि इस तिथि को आपके स्कूल के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाना है, उस दिन स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है तो प्रिंसिपल की भी जवाबदेही तय होगी। ग्रामीण क्षेत्र में सम्बंधित पंचायत के मुखियागण को भी इस अभियान से जोड़ते हुए सहयोग लेने का निर्देश दिया गया।

    *कोविड जांच* को लेकर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में जिले में RTPCR किट की कमी नहीं है, RTPCR जांच बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रसार अभी हो रहा है ऐसे में अगले 8-10 दिन व्यापक स्तर पर RTPCR जांच करें। जितना ज्यादा जांच होगा उतने जल्दी लोगों को आइसोलेट करते हुए संक्रमण के प्रसार पर रोकथाम लगाया जा सकेगा।

    त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन को लेकर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को जानकारी दी गई कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा मतदाता सूची तैयार करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जो निम्नांकित हैं-

    (मतदाता सूची की तैयारी का कार्यक्रम/समय सीमा)

    प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार (वार्डवार) मतदाता सूची का विखण्डीकरण एवं आधार पत्रक अंतिम रूप से तैयार करना- दिनांक 22.01.2022 तक

    मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन- दिनांक 24.01.2022 तक

    दावा एवं आपत्ति प्राप्ति एवं उनका निराकरण दिनांक 24.01.2022 से 03.02.2022 तक

    मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 07.02.2022 तक

    अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी PDF (.pdf) Format में
    Database backup (panchayat.bak) सी0डी0/पेनड्राईव/डी0वी0डी0 आयोग को उपलब्ध कराना- दिनांक 09.02.2022 तक

    उक्त के आलोक में सभी प्रखण्डों में मतदाता सूची विखण्डीकरण, आधार पत्रक तैयार करना, मतदाता सूची का मुद्रण, प्रारूप प्रकाशन, दावा आपत्तियों को प्राप्त करना एवं उनका निष्पादन तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आदि कार्यों के निष्पादन हेतु निम्नानुसार सम्बन्धित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम को प्राधिकृत किया गया है-

    (प्रखण्ड का नाम/प्राधिकृत पदाधिकारी )

    बोड़ाम- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बोड़ाम

    पटमदा- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पटमदा

    गोलमुरी सह जुगसलाई (जमशेदपुर)- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गोलमुरी सह जुगसलाई

    पोटका- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, पोटका

    घाटशिला- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, घाटशिला

    मुसाबनी- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुसाबनी

    डुमरिया- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, डुमरिया

    गुड़ाबान्दा- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गुड़ाबान्दा

    धालभूमगढ़- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, धालभूमगढ़

    चाकुलिया- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चाकुलिया

    बहरागोड़ा- प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहरागोड़ा

    सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्णरूपेण शुद्धता के साथ मतदाता सूची तैयार करना सुनिश्चित करेंगे।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनातन स्वाभिमान मंच के तत्वाधान में आज काशिडीह स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण सभागार में भारत के शौर्य, पराक्रम, वीरता के प्रतिक श्रद्धेय पूज्य महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाया गयासनातन स्वाभिमान मंच के तत्वाधान में आज काशिडीह स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण सभागार में भारत के शौर्य, पराक्रम, वीरता के प्रतिक श्रद्धेय पूज्य महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाया गया
    Next Article तैलिक साहू महासभा ने महादानवीर भामाशाह की मनायी पुण्यतिथि

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.