Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसडीओ ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर रांची शिक्षा

    एसडीओ ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद । जमशेदपुर

    जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर एसडीओ, एलआरडीसी, बीडीओ, सीओ द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया गया तथा कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है । निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त हो।

    अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि एक बेंच पर दो से अधिक छात्र-छात्राएं नहीं बैठें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण परीक्षा केंद्र में लाना सख्त मना है। उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस बल को निर्देश दिया कि प्रथम और द्वितीय पाली में छात्रों की अच्छी तरह जांच कर ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठाएं ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रोसेस्ड, फास्ट फूड के सेवन से पनपती स्वास्थ्य समस्याएँ
    Next Article तेरी मेरी प्रेम कहानी क़िताबों में भी न मिलेगी, ऐसी हस्ती, ज़िंदापरस्ती नवाबों में भी न मिलेगी।

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.