Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पश्चिम की ₹3.62 करोड़ की 6 योजनाओं की स्वीकृति को लेकर सरयू राय ने मंत्री को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर पश्चिम की ₹3.62 करोड़ की 6 योजनाओं की स्वीकृति को लेकर सरयू राय ने मंत्री को लिखा पत्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पश्चिम की ₹3.62 करोड़ की 6 योजनाओं की स्वीकृति को लेकर सरयू राय ने मंत्री को लिखा पत्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू को पत्र लिखकर लगभग ₹3.62 करोड़ लागत की छह विकास परियोजनाओं को शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति देने का आग्रह किया है। ये योजनाएँ पिछले 9 माह से विभागीय मुख्यालय में लंबित हैं।

    इन परियोजनाओं में वार्ड संख्या 9 के विभिन्न क्षेत्रों में आरसीसी नाली निर्माण के चार कार्य, वार्ड संख्या 10 में वृद्ध नागरिकों के लिए शेल्टर होम का निर्माण तथा मानगो नगर निगम कार्यालय के समीप जी+2 भवन निर्माण शामिल है। विधायक ने बताया कि इनमें से अधिकांश योजनाएँ वर्षा जल निकासी से जुड़ी हैं, जो आगामी मॉनसून से पहले पूरी होना अत्यंत आवश्यक है।

    सरयू राय ने पत्र में स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है और इनके लिए मानगो नगर निगम के पास निधि भी उपलब्ध है। इसके बावजूद प्रशासनिक स्वीकृति में हो रही देरी को उन्होंने आश्चर्यजनक बताया। साथ ही चेताया कि यदि नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हुई तो योजनाएँ और लंबित हो सकती हैं, जिससे अगले मॉनसून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य प्रभावित होगा।

    जमशेदपुर पश्चिम की ₹3.62 करोड़ की 6 योजनाओं की स्वीकृति को लेकर सरयू राय ने मंत्री को लिखा पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का आठवां राज्य सम्मेलन 11-12 जनवरी को जमशेदपुर में
    Next Article नामदा बस्ती काली मंदिर के आस पास से अतिक्रमण हटाएं- ज्योति सिंह मथारू

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.