Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी आयोजन के प्रयास में जुटे सरदार सोमू, मठारु के नेतृत्व में बने कमेटी गुरु तेग बहादुर जी की शहादत एवं गुरु गोविंद सिंह जी की गुरुता गद्दी के 350 साल पूरे
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरकारी आयोजन के प्रयास में जुटे सरदार सोमू, मठारु के नेतृत्व में बने कमेटी गुरु तेग बहादुर जी की शहादत एवं गुरु गोविंद सिंह जी की गुरुता गद्दी के 350 साल पूरे

    Aman KumarBy Aman KumarJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरकारी आयोजन के प्रयास में जुटे सरदार सोमू, मठारु के नेतृत्व में बने कमेटी गुरु तेग बहादुर जी की शहादत एवं गुरु गोविंद सिंह जी की गुरुता गद्दी के 350 साल पूरे

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड राज्य में सरकार के स्तर से गुरु तेग बहादुर जी की शहादत एवं गुरु गोविंद सिंह जी की गुरता गद्दी दिवस के 350 वीं वर्षगांठ पर सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक आयोजन के प्रयास में झारखंड के युवा नेता सरदार सतबीर सिंह सोमू जुट गए हैं। शहर के नामचीन बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध धार्मिक नेताओं से संपर्क अभियान शुरू कर रखा है।

    भारतीय सिख समाज के राष्ट्रीय संयोजक सरदार सतबीर सिंह सोमू के अनुसार गुरु तेग बहादुर जी ने हिंदू धर्म संस्कृति एवं भारतीय बहुलवादी संस्कृति की रक्षा के लिए अपने तीन शिष्यों के साथ दिल्ली के चांदनी चौक में शहादत दी। तत्कालीन मुगल बादशाह औरंगजेब के आदेश पर जल्लाद ने गुरु तेग बहादुर जी का शीश धड़ से अलग कर दिया था वही उनके शिष्यों तीनों भाई मती दास, सती दास और भाई दयाला जी को भी अमानवीय ढंग से शहीद किया गया। शहादत से पहले गुरु गोविंद सिंह जी ने ही उन्हें धर्म की रक्षा के लिए प्रेरित किया जब वह 9 साल के थे और गुरु बने थे।

    वह घटना भारतीय इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और उसे घटना ने भारतीय इतिहास को बदलकर रख दिया ।

    2017 में बिहार एवं झारखंड में सरकार के स्तर पर गुरु गोविंद सिंह जी का 350 वां प्रकाश पर्व आयोजित हुआ। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐतिहासिक आयोजन किया और अब सिख संगत को उम्मीद है की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार बड़े स्तर पर आयोजन करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार तथा देश के विभिन्न राज्य की सरकारों द्वारा कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने ब्लूप्रिंट तैयार कर सिख समाज को प्रस्तावित आयोजन की जानकारी दी है।

    सतबीर सिंह सोमू के अनुसार वे सिख प्रतिनिधि मंडल के साथ महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री, युवा एवं संस्कृति कल्याण मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तथा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन से मिलेंगे।

    वाइस चेयरमैन सरदार ज्योति सिंह मठारू के नेतृत्व में आयोजन समिति का गठन करने तथा आवंटन जारी करने का आग्रह मुख्यमंत्री से करेंगे।आज जमशेदपुर के परिसदन मे योति सिंह मठारू से मुलाक़ात कर के कार्यक्रम कैसा करना उस की रूप रेखा पर विचार किया गया

    मठारु के नेतृत्व में बने कमेटी गुरु तेग बहादुर जी की शहादत एवं गुरु गोविंद सिंह जी की गुरुता गद्दी के 350 साल पूरे सरकारी आयोजन के प्रयास में जुटे सरदार सोमू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने जताया शोक
    Next Article तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जनार्दन प्रसाद एवं शीतल दुबे की पुस्तकें लोकार्पित’

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    October 29, 2026

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका

    ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर

    संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 17 नवंबर को पेश होने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.