केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने जताया शोक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। उत्तराखंड के केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। इस हादसे पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।

