Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जनार्दन प्रसाद एवं शीतल दुबे की पुस्तकें लोकार्पित’
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जनार्दन प्रसाद एवं शीतल दुबे की पुस्तकें लोकार्पित’

    Aman KumarBy Aman KumarJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जनार्दन प्रसाद एवं शीतल दुबे की पुस्तकें लोकार्पित’

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘कथा मंजरी’ सह हिन्दी साहित्य के प्रथम तिलिस्मी लेखक देवकी नंदन खत्री की जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन समिति के अजय प्रजापति ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत वक्तव्य संस्थान के मानद महासचिव डॉo प्रसेनजित तिवारी तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन समिति के उपाध्यक्ष राम नंदन प्रसाद किया गया ।

    कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्पण कर किया गया। तत्पश्चात् कार्यक्रम में डॉ० लता मानकर के सरस्वती वंदना के बाद सुरेश चन्द्र झा द्वारा साहित्यकार देवकी नंदन खत्री का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया।

    तत्पश्चात अतिथियों द्वारा हिन्दी के दो नवप्रकाशित उपन्यास डॉo जनार्दन प्रसाद की ‘परा-प्रवास’ एवं शीतल प्रसाद दुबे की ‘निष्कलंक’ का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के इस मौके पर डॉo जनार्दन प्रसाद एवं शीतल प्रसाद दुबे का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी एवं दिव्येन्दु त्रिपाठी तथा काव्यात्मक परिचय यमुना तिवारी व्यथित ने प्रस्तुत किया। जबकि दोनों पुस्तकों पर पाठकीय प्रतिक्रिया क्रमश: लता मानकर एवं ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने अपने शब्दो में व्यक्त की ।

    कार्यक्रम के अगले सत्र में ‘कथा मंजरी’ के अन्तर्गत विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल 12 कहानियों का पाठ किया गया, जिसकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरांत अतिथियों द्वारा का गई।

     

    इस अवसर पर सर्वश्री /श्रीमती डॉ० यमुना तिवारी व्यथित, डाo अजय कुमार ओझा , नीलिमा पाण्डेय, हरिहर मित्तल, बलविंदर सिंह, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, वसंत जमशेदपुरी, हरभजन सिंह रहबर, शकुन्तला शर्मा, विद्या शंकर विद्यार्थी, निशांत सिंह, प्रदीप कुमार मिश्र,अनिता निधि, मंजू कुमारी , मनीष पाठक, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, अरुण कुमार शर्मा, जितेश तिवारी, संजय पाठक सनेही, सुजय कुमार सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही ।

    कार्यक्रम के अंत में पिछले दिनों नगर की कला के क्षेत्र की सुप्रसिद्ध शख्सियत गीता तिवारी एवं गत् 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गये यात्रियों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट की मौन प्रार्थना की गई ।

    तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ जनार्दन प्रसाद एवं शीतल दुबे की पुस्तकें लोकार्पित'
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी आयोजन के प्रयास में जुटे सरदार सोमू, मठारु के नेतृत्व में बने कमेटी गुरु तेग बहादुर जी की शहादत एवं गुरु गोविंद सिंह जी की गुरुता गद्दी के 350 साल पूरे
    Next Article सामाजिक संस्था यात्रा आशीर्वाद ओल्ड एज होम बाराद्वारी में बुजुर्गो संग केक काट कर किया सम्मानित

    Related Posts

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    September 11, 2026

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    September 11, 2026

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    September 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.