Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के लेखक सह पर्वतारोही गुरुचरण महतो को मथुरा में किया गया सम्मानित
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला के लेखक सह पर्वतारोही गुरुचरण महतो को मथुरा में किया गया सम्मानित

    Aman KumarBy Aman KumarJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला के लेखक सह पर्वतारोही गुरुचरण महतो को मथुरा में किया गया सम्मानित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।आदर्श संस्कारशाला की ओर से संस्थापिका स्व0 बृजलता गोस्वामी की प्रथम पुण्यतिथि पर मथुरा के सर्वेश्वरी सदन में शनिवार को आयोजित कृतज्ञता-अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान सरायकेला के लेखक सह पर्वतारोही गुरुचरण महतो को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मप्र पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के निदेशक आरडी सुमन और विशिष्ट अतिथि मुंबई की कवियित्री सुमंगला सुमन द्वारा उन्हें मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व उंक्त कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, पुष्पार्चन, मंगलाचरण एवं भावांजलि के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आदर्श संस्कारशाला द्वारा किया जा रहा यह संस्कार अभियान निश्चित ही नव चेतना लाएगा। कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि हमारे परिवार की हर नारी को हम पूरा सम्मान देकर उनको उनकी खुद की एक नई स्वतंत्र पहचान बनाने में मदद करें। इस मौके पर पर्वतारोही गुरुचरण महतो अपवाद ने बिरसा मुंडा और उद्योगपति टाटा को नमन करते हुए कहा कि आज़ पूरे संसार में आदर्श संस्कारों की आवश्यकता है। जीवन में प्रथम गुरु मां बच्चे को जीवन की हर सीख के साथ संस्कारो से सिंचित करती हैं। जबकि आदर्श संस्कारशाला इस आवश्यकता की बखूबी पूर्ति कर रही है। इस दौरान उन्होंने मां समान जसुमती बुआ के साथ हर उन औरतों का जिक्र भी किया जिन्होंने इनके आदर्श जीवन पथ पर योगदान देकर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने वक्तव्य के अंत में श्री महतो ने ‘मां को नमन’ शीर्षक से कविता पढ़कर अतिथियों और श्रोताओं दोनों से वाहवाही लूटी। उन्होंने झारखंड-मानभूम का विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के मुखौटे कार्यक्रम संयोजक डॉ0 दीपक गोस्वामी तथा संस्था की राष्ट्रीय सह संयोजिका डॉ0 सुमन गोस्वामी को भेंट स्वरूप उपहार प्रदान किया। इस दौरान सुमंगला सुमन ने आदर्श संस्कारशाला के कार्य को वर्तमान समय में सबसे महत्वपूर्ण बताया। सभी अतिथियों को राधे मां का पट्टा ओढ़ाकर ठाकुर जी की तस्वीर, पंचगव्य की माला और गौमाता का उपहार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अन्य अतिथियों में घुमक्कड़ कवि गाफिल स्वामी, राष्ट्रीय लोकदल की सुजाता सिंह और गजेंद्र शर्मा ने भी आदर्श संस्कारशाला के प्रयासों को सराहा। तत्पश्चात् विशिष्ट प्रतिभा पूजन के अंतर्गत संस्था द्वारा विशिष्ट उपलब्धियों के लिए बालिकाओं और महिलाओं को प्रमाण पत्र दिया गया। अतिथियों द्वारा संस्था के कार्यक्रम संयोजक डॉ0 दीपक गोस्वामी के साथ नारी तू नारायणी अभियान के पोस्टर का अनावरण किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रवादी चिंतक व साहित्यकार आचार्य नीरज शास्त्री ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

    सरायकेला के लेखक सह पर्वतारोही गुरुचरण महतो को मथुरा में किया गया सम्मानित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंसार खान वारिस की मेहनत रंग लाएगी,2 दिन के अंदर समस्या का होगा समाधान
    Next Article अंधविश्वास विरोधी संबंधित ज्ञान की पढ़ाई झारखंड के शिक्षा प्रणाली में शामिल करना होगा:आनंद मार्ग प्रचारक संघ

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.