Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में ली शपथ

    रांचीः संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार सुबह झारखंड के 12वें राज्यपाल के तौर पर शपथ ली. रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. शपथ ग्रहण के मौके पर झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो, राज्य सरकार के कई मंत्री, विभिन्न दलों के नेता, वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे. राज्यपाल संतोष गंगवार के परिवार के कई सदस्य भी इस गौरवपूर्ण क्षण के गवाह बने.

     

     

    शपथ लेने के पूर्व संतोष कुमार गंगवार ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क-सह-संग्रहालय जाकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए. संतोष कुमार गंगवार उत्तर प्रदेश की बरेली संसदीय सीट से आठ बार सांसद रहे हैं. वह केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री भी रहे. भाजपा के कद्दावर नेता गंगवार को इस बार बरेली संसदीय सीट से पार्टी ने टिकट नहीं दिया था. तभी से यह माना जा रहा था कि केंद्र सरकार उनके लिए कोई बड़ी भूमिका तय करेगी.

     

     

    जब राज्यपाल के रूप में उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई तो उन्होंने कहा था कि पार्टी ने हमेशा बिना मांगे मुझे सब कुछ दिया. अब राज्यपाल बनाकर मेरे प्रति विश्वास व्यक्त किया है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभारी हूं. उन्होंने मेरे लिए जो नई जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरूंगा. संतोष गंगवार झारखंड के 12वें राज्यपाल हैं.

     

     

    15 नवंबर 2000 को राज्य गठन के बाद सबसे पहले राज्यपाल के रूप में प्रभात कुमार ने शपथ ली थी. उसके बाद विनोद चंद्र पांडे, एम. रामा जोइस, वेद प्रकाश मारवाह, सैयद सिब्ते रजी, के शंकर नारायणन, एमओएच फारूख, डॉ. सैयद अहमद, द्रौपदी मुर्मू, रमेश बैस और सीपी राधाकृष्णन इस पद पर रह चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिसाबी राय ने बाबूलाल मरांडी को सौंपा ज्ञापन, अयोध्या होते हुए नई दिल्ली के लिए मांगा ट्रेन
    Next Article कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए कानून लाएगी दिल्ली सरकार : आतिशी

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.