Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए कानून लाएगी दिल्ली सरकार : आतिशी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए कानून लाएगी दिल्ली सरकार : आतिशी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कोचिंग संस्थानों को विनियमित करने के लिए कानून लाएगी दिल्ली सरकार : आतिशी

    नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों को विनियमित करने के लिए कानून लाएगी। कैबिनेट मंत्री आतिशी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

    राष्ट्रीय राजधानी के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में बीते हफ्ते एक कोचिंग सेंटर की इमारत के ‘बेसमेंट’ में बारिश का पानी भरने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी।

     

     

    आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कानून बनाने के लिए सरकार एक समिति गठित करेगी, जिसमें सरकारी अधिकारी और विभिन्न कोचिंग केंद्रों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

    उन्होंने कहा, ‘‘कानून में बुनियादी ढांचे, शिक्षकों की योग्यता, शुल्क विनियमन और भ्रामक विज्ञापनों के प्रसार पर रोक लगाने के संबंध में प्रावधान होंगे। जनता की प्रतिक्रिया भी मांगी जाएगी।’’

    आतिशी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कानूनों का उल्लंघन कर ‘बेसमेंट’ का इस्तेमाल करने वाले कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई की है।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर और प्रीत विहार में 30 कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ सील कर दिए गए हैं, जबकि 200 अन्य कोचिंग सेंटर को नोटिस जारी किए गए हैं।’’

    आतिशी ने कहा कि ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई घटना की मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट अगले छह दिनों में आएगी।

    उन्होंने कहा, ‘‘अगर इस घटना में किसी भी अधिकारी को दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इमारत के अवैध इस्तेमाल के कारण ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना हुई।’’

    आतिशी के मुताबिक, जांच से यह भी पता लगेगा कि किस अधिकारी ने ‘राउ आईएएस स्टडी सर्कल’ में ‘बेसमेंट’ के अवैध इस्तेमाल के बारे में एक आईएएस अभ्यर्थी की ओर से एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) को भेजी गई शिकायत को नजरअंदाज किया।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच से यह भी पता लगाया जाएगा कि कौन-सा अधिकारी शिकायत पोर्टल का प्रभारी था, जहां शिकायत अपलोड की गई थी और क्यों तथा कैसे शिकायत को नजरअंदाज किया गया।

    ग्वालियर के एक सिविल सेवा अभ्यर्थी ने सोमवार को दावा किया था कि उसने संस्थान के ‘बेसमेंट’ का अवैध इस्तेमाल करने के बारे में एमसीडी से शिकायत की थी और 15 व 22 जुलाई को इस संबंध में पत्र भेजे थे, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंतोष कुमार गंगवार ने झारखंड के राज्यपाल के रूप में ली शपथ
    Next Article मोदी सरकार ने चुनावी झटके से सबक नहीं लिया, कांग्रेस के पक्ष में माहौल : सोनिया

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.