Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरेली में समाजवादी कार्यालय की कटी बिजली, पांच साल से नहीं भरा बिल
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बरेली में समाजवादी कार्यालय की कटी बिजली, पांच साल से नहीं भरा बिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 14, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में बिजली विभाग की टीम ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय का बिल जमा न होने पर उसकी बिजली काट दी है. बरेली स्थित इस सपा कार्यालय पर पांच साल का बिजली बिल बकाया है, जो कि 1,15,752 रुपये बैठता है. बिजली विभाग चार महीने तक सपा कार्यालय पर रहम दिली दिखाता रहा, जबकि आम आदमी का दो महीने का बिल बकाया होने पर उसका कनेक्शन काट दिया जाता है.

    वहीं बिजली विभाग के एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से बकाया बिल भुगतान को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. जिन उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा नहीं किया है, उनके कनेक्शन काट दिए गए हैं. उसी श्रेणी में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर भी एक लाख 15 हजार रुपये का बिल बकाया था, जो पिछले पांच साल से जमा नहीं किया गया था. उन्होंने बताया कि इन लोगों को पहले सूचना दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद भी कोई बिल जमा नहीं किया गया तो विभाग ने उनका कनेक्शन काट दिया है. अब 1 महीने के अंदर अगर उन्होंने बिल जमा नहीं कराया तो विभाग की तरफ से कार्यालय की कुर्की कर दी जाएगी.
    प्रशासन ने पहले समाजवादी पार्टी के विधायक के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाया था और अब पार्टी कार्यालय की बिजली काट देने से सपाइयों में दहशत का माहौल है. वहीं राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि संगठन के लोगों में मतभेद चल रहा है. यही वजह है कोई भी पार्टी के हित में काम नहीं कर रहा है. हालाकि पार्टी का कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका द्वारा भारत में उठाए गए मानवाधिकार के मुद्दे पर भारत ने किया पलटवार, विदेश मंत्री ने कहा, दिल्ली भी करता है आपके यहां की चिंता
    Next Article महाराष्ट्र के जंगल में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    भ्रामक वीडियो जारी कर यात्रियों की समस्याओं से ध्यान भटका रहा रेलवे: रेल यात्री संघर्ष समिति

    जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    चांदन गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.