Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सचिन तेंदुलकर ईसीआई के साथ करेंगे बल्लेबाजी, वोटरों के होंगे नेशनल आइकॉन
    Breaking News Headlines

    सचिन तेंदुलकर ईसीआई के साथ करेंगे बल्लेबाजी, वोटरों के होंगे नेशनल आइकॉन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सचिन तेंदुलकर ईसीआई के साथ करेंगे बल्लेबाजी, वोटरों के होंगे नेशनल आइकॉन
    नई दिल्ली. आगामी लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर भारत का चुनाव आयोग पूरे जोर शोर से जुटा है. चुनाव आयोग की ओर से वोटरों को ज्यादा से ज्यादा रिझाने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए इस बार क्रिकेट लीजेंड भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकॉन के रूप में चुना गया है. इस बार लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग (ईसीआई) की पिच पर सचिन तेंदुलकर बल्लेबाजी करेंगे. सचिन तेंदुलकर ईसीआई के साथ नेशनल आइकॉन के रूप में नई पारी की शुरुआत करेंगे. इसको लेकर बुधवार को नई दिल्ल स्थित रंग भवन, आकाशवाणी में कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

     

     

     

    चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक ईसीआई ने पिछले साल नेशनल आइकॉन के तौर पर प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी को चुना था. इससे पहले साल 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान मशहूर क्रिकेटर पूर्व कप्तान एम. एस. धोनी, फिल्म अभिनेता आमिर खान और मुक्केबाज मैरी कॉम जैसे दिग्गजों को भी ईसीआई की ओर से नेशनल आइकॉन चुना जा चुका है.

     

     

     

    क्रिकेट के दिग्गज सचिन रमेश तेंदुलकर आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेंगे. सचिन तेंदुलकर नेशनल आइकॉन के रूप में एक नई पारी की शुरुआत करेंगे. कल 23 अगस्त को रंग भवन, आकाशवाणी, नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.इस कार्यक्रम में Master Blaster सचिन तेंदुलकर के साथ 3 साल की अवधि के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. यह खासकर युवा वोटरों को रिझाने के मकसद से ज्यादा किया जा रहा है जो कि उन पर अद्वितीय प्रभाव डालते रहे हैं. आगामी चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए खासकर लोकसभा चुनाव-2024 के लिए ऐसा किया जा रहा है.

     

     

     

    इस साझेदारी के जरिए ईसीआई का लक्ष्य आम लोगों खासकर युवाओं और शहरी आबादी के बीच चुनावी प्रक्रिया में बनी खाई को पाटना है. इस तरह से चुनाव आयोग शहरी और युवा उदासीनता की चुनौतियों का समाधान करने का प्रयास भी कर रहा है. ईसीआई खुद को विभिन्न क्षेत्रों और जानी मानी भारतीयों हस्तियों के साथ जोड़कर युवाओं को लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत जल्द 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनेगा: BRICS बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी
    Next Article गढ़वा : गम्भीर रूप से आरुही कुमारी हुई घायल

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.