Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत जल्द 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनेगा: BRICS बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    भारत जल्द 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनेगा: BRICS बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत जल्द 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनेगा: BRICS बिजनेस फोरम में बोले PM मोदी
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया की वृद्धि का इंजन बनेगा। मोदी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने ‘मिशन’ के रूप में सुधारों को आगे बढ़ाया है जिससे देश में कारोबार सुगमता की स्थिति बेहतर हुई है। मोदी ने यहां ब्रिक्स ‘बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग’ को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द ही पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होगा। उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया की तीसरी बड़ी स्टार्टअप पारिस्थितिकी है और यहां पर 100 से भी अधिक यूनिकॉर्न मौजूद हैं। एक अरब डॉलर से अधिक राजस्व वाले स्टार्टअप यूनिकॉर्न की श्रेणी में आते हैं।

     

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी इस समय ब्रिक्स समूह के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं। ब्राजील, रूस, भारत, चीन एवं दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता वाले समूह ब्रिक्स का यह वर्ष 2019 के बाद पहला ऐसा सम्मेलन है जिसमें सभी नेता व्यक्तिगत रूप से शामिल हो रहे हैं। वर्ष 2020 के समय से कोविड-19 महामारी के कारण ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन हो रहा था।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा और ये इसलिए है क्योंकि भारत ने आपदा और मुश्किलों के समय को आर्थिक सुधार के अवसर में परिवर्तित किया। पीएम मोदी ने आगे बताया कि आज एक क्लिक से भारत में करोड़ों लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किए जाते हैं, इससे सर्विस डिलीवरी में पारदर्शिता बढ़ी है। पीएम मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में लोगों की आय में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत के आर्थिक विकास में महिलाओं की सशक्त भागीदारी रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स’ संवाद से पहले यहां निर्माणाधीन स्वामीनारायण मंदिर के एक मॉडल का अवलोकन किया।

     

     

     

     

    जोहानिसबर्ग के उत्तर में नॉर्थ राइडिंग में इस मंदिर का निर्माण 2017 से चल रहा है और इसके अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है। मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स संवाद से पहले एक सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंदिर के मॉडल का अवलोकन किया। यह मंदिर केन्या की राजधानी नैरोबी में स्थित ऐसे ही एक मंदिर की तरह होगा जो पूरी तरह पत्थर से बना है और इसमें कक्षाएं तथा एक क्लिनिक भी होगा।इससे पहले, प्रिटोरिया हिंदू सेवा समाज और स्वामीनारायण संस्थान की स्थानीय इकाई के सदस्यों ने प्रिटोरिया में वाटरक्लू्र एअर फोर्स बेस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। करीब 14.5 एकड़ में निर्मित स्वामीनारायण मंदिर में 34,000 वर्ग मीटर में एक सांस्कृतिक केंद्र, 3,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था वाला एक सभागार, 2,000 लोगों के लिए एक बैंक्वेट हॉल, एक अनुसंधान संस्थान, कक्षाएं, प्रदर्शनी तथा मनोरंजन केंद्र भी होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWelcome 3 में हुई परेश रावल की ग्रैंड एंट्री, डॉक्टर घुंघरू बनकर मचाएंगे धमाल
    Next Article सचिन तेंदुलकर ईसीआई के साथ करेंगे बल्लेबाजी, वोटरों के होंगे नेशनल आइकॉन

    Related Posts

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    November 12, 2026

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    November 12, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्योहारों की भीड़ के बीच टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रही सुचारू, रेलवे की टीम ने संभाला मोर्चा

    नेपाल में 700 मीटर गहरी खाई में गिरी माइक्रो बस , चालक समेत 10 की मौत; 5 घायल

    निशा भगत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा पर रघुवर दास ने जताया आभार

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.