Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » SA vs IND 2nd Test: केप टाउन में गेंदबाजों का धमाल, पहले ही दिन टूटा 133 साल पुराना रिकार्ड
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    SA vs IND 2nd Test: केप टाउन में गेंदबाजों का धमाल, पहले ही दिन टूटा 133 साल पुराना रिकार्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    SA vs IND 2nd Test: केप टाउन में गेंदबाजों का धमाल, पहले ही दिन टूटा 133 साल पुराना रिकार्ड
    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केप टाउन में सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है. पहले दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों ने कमाल किया और कुल 23 विकेट गिरे. टीम इंडिया ने पहले अफ्रीका को महज 55 रनों पर समेट दिया. फिर प्रोटियाज टीम ने भारत को 153 रनों पर रोक दिया. दूसरी पारी में अफ्रीका 62 रनों पर अपने तीन विकेट खो चुकी है. मतलब कुल मिलाकर पहले दिन 23 विकेट गिरे. गेंदबाजों के इस प्रदर्शन के दम पर 133 साल पुराना एक अनोखा रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है.

     

     

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सैकड़ों साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी टेस्ट के पहले ही दिन सबसे ज्यादा 23 विकेट गिरे हैं. इसके साथ ही केप टाउन में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया मैच का 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, जब 1890 में इन दोनों टीमों के बीच द ओवल में हुए मुकाबले में पहले ही दिन कुल 22 विकेट गिरे थे. इस लिस्ट में नंबर एक पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड मैच का रिकॉर्ड है, जिसमें साल 1902 में पहले दिन सबसे ज्यादा 25 विकेट गिरे थे. यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया है.

     

     

    टेस्ट के पहले दिन सर्वाधिक विकेट
    25 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902
    23 – दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024
    22 – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1890
    22 – ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड, 1951
    21 – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, गक़ेबरहा, 1896

     

     

    अगर मैच की बात करें तो पहले दिन भारत के लिए पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट निकाले. 2 विकेट डेब्यू करने वाले मुकेश कुमार को मिले. फिर 2 शिकार जसप्रीत बुमराह ने किए. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने 3-3 शिकार किए हैं. भारत के लिए दूसरी पारी में मुकेश कुमार 2 और जसप्रीत बुमराह 1 विकेट निकाल चुके हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत के पास अभी भी 36 रनों की लीड है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के लोग अफवाह उड़ा रहे हैं और हेमंत सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article मॉडल दिव्या के पास थीं अभिजीत की अश्लील फोटो, डिलीट नहीं करने पर मारी गोली

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.