Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉडल दिव्या के पास थीं अभिजीत की अश्लील फोटो, डिलीट नहीं करने पर मारी गोली
    Breaking News Headlines अपराध

    मॉडल दिव्या के पास थीं अभिजीत की अश्लील फोटो, डिलीट नहीं करने पर मारी गोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मॉडल दिव्या के पास थीं अभिजीत की अश्लील फोटो, डिलीट नहीं करने पर मारी गोली
    गुरुग्राम:  मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के आरोपी अभिजीत सिंह समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील फोटो दिव्या पाहुजा के पास थीं, जिन्हें लेकर वह अभिजीत को ब्लैकमेल करती थी। इस कारण अभिजीत ने उसकी हत्या की साजिश रची और होटल में ले जाकर उसे गोली मार दी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर शव बरामद करने का प्रयास कर रही है। जांच में पता चला कि होटल में बलदेव नगर निवासी दिव्या की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए कहीं बाहर ले जाया गया है। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

     

     

    अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सहित कुल तीन आरोपियों को गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपियों की पहचान मॉडल टाउन निवासी अभिजीत सिंह, नेपाल निवासी हेमराज और ओमप्रकाश निवासी जलपाईगुडी पश्चिम-बंगाल के रूप में हुई। डीसीपी पश्चिम भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बुधवार को बताया कि दिव्या पाहुजा की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे इस घटनाक्रम से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

     

     

    आरोपी अभिजीत ने प्रारंभिक पूछताछ में बतलाया कि होटल सिटी प्वाइंट उसी का है, जिसे आरोपी ने लीज पर दे रखा है। दिव्या पाहुजा के पास आरोपी अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील तस्वीरें थी, जिन तस्वीरों के कारण दिव्या पाहुजा आरोपी अभिजीत को ब्लैकमेल करती थी। अभिजीत सिंह से खर्चे के लिए रुपये अक्सर लेती रहती थी ओर अब मोटी रकम ऐठना चाहती थी। दो जनवरी को होटल सिटी प्वाइंट में आरोपी अभिजीत सिंह, दिव्या पाहुजा के साथ पहुंचा और उसके फोन से अश्लील फोटो डिलीट करने चाहे, लेकिन दिव्या ने फोन का पासवर्ड नहीं बताया। इसी से नाराज होकर उसने दिव्या को गोली मार दी।

    बलदेव नगर की रहने वाली दिव्या पाहुजा छोटे मोटे मॉडलिंग के काम भी करती थी। गुरुग्राम के गांव गाड़ौली निवासी गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की वह कथित गर्लफ्रेंड थी। संदीप गाड़ौली का गुरुग्राम पुलिस ने वर्ष 2016 में मुंबई में एनकाउंटर किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSA vs IND 2nd Test: केप टाउन में गेंदबाजों का धमाल, पहले ही दिन टूटा 133 साल पुराना रिकार्ड
    Next Article जमशेदपुर साइकिल से बारह ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले प बंगाल के तीन छात्रों का हुआ स्वागत

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.