Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेखा गुप्ता के चयन से आरएसएस ने आगे बढ़ाई अपनी परिपाटी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    रेखा गुप्ता के चयन से आरएसएस ने आगे बढ़ाई अपनी परिपाटी

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेखा गुप्ता के चयन से आरएसएस ने आगे बढ़ाई अपनी परिपाटी
    देवानंद सिंह
    दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का चयन राजनीतिक दृष्टिकोण से चौंकाने वाला और रणनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। दिल्ली में भाजपा की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का नाम सामने आना, खासकर जब सबसे प्रबल दावेदार के रूप में प्रवेश वर्मा का नाम हटाया जाना अत्यंत महत्वपूर्ण था।

    इस फैसले के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की प्रमुख भूमिका को नकारा नहीं जा सकता, जो एक बार फिर अपनी राजनीतिक शाखा भाजपा पर प्रभावी रूप से अपना दबदबा साबित कर रहा है। रेखा गुप्ता का चयन और इस प्रक्रिया में आरएसएस का मार्गदर्शन, पार्टी की कार्यशैली और भविष्य की रणनीति पर एक बदलाव का संकेत देता कि RSS राजनीति में जिस तरह की परिपाटी को स्थापित करना चाहती है, उसे ही आगे बढ़ाया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वर्चस्व किसी से छुपा नहीं है। भाजपा को उसकी राजनीतिक शाखा के रूप में देखा जाता है। यह संगठन न केवल चुनावी अभियानों में मदद करता है, बल्कि पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व को भी आकार देता है। पिछले कुछ समय में, खासकर हरियाणा, महाराष्ट्र और अब दिल्ली में, आरएसएस ने पार्टी की रणनीतियों को सीधे प्रभावित किया है।

    दिल्ली में रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद के लिए चयन को लेकर जो बातें सामने आई हैं, वह इस बात की पुष्टि करती हैं कि आरएसएस अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत भाजपा को एक नई दिशा देने के प्रयास में है। संघ ने इस बार भाजपा को वंशवाद और परिवारवाद से बाहर रखने का निर्णय लिया है।
    दिल्ली में मुख्यमंत्री की रेस में कई वरिष्ठ नेता, चर्चित नाम नामी शामिल थे, लेकिन आरएसएस ने इस मुद्दे पर साफ-साफ रुख अपनाया कि भाजपा को परिवारवाद और वंशवाद से दूर रखना जरूरी है। यही कारण था कि प्रवेश वर्मा का नाम इस रेस से बाहर किया गया।

    आरएसएस का ध्यान इस बार एक नए और मजबूत चेहरे को सामने लाने पर था, जो पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हो और उसे सही दिशा में आगे बढ़ा सके। रेखा गुप्ता का चयन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़ा हुआ इतिहास और संघ से गहरा नाता उन्हें पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनाता है।

    आरएसएस की रणनीति केवल भाजपा को मजबूत करने की नहीं, बल्कि पार्टी में महिला नेतृत्व को भी प्रोत्साहित करने की है। रेखा गुप्ता को इस दृष्टिकोण से भी देखा जा सकता है। संघ का हमेशा से मानना रहा है कि महिलाओं को शक्ति प्रदान करना और उन्हें राजनीतिक मंच पर लाना जरूरी है। रेखा गुप्ता की नियुक्ति को इस विचारधारा से जोड़कर भी देखा जा रहा है, क्योंकि आरएसएस महिला नेताओं को ‘मातृशक्ति’ के रूप में देखता है और इस दृष्टिकोण को पार्टी में लागू करने की कोशिश करता है।

    लिहाजा, दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का चयन न केवल महिला सशक्तिकरण की दिशा में है, बल्कि यह भाजपा को एक नया चेहरा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में जब देश में महिलाओं के अधिकारों और उनके समाज में योगदान को लेकर बहस हो रही है, भाजपा द्वारा महिला मुख्यमंत्री का चयन एक रणनीतिक और प्रतीकात्मक कदम है।

    केंद्र में भाजपा की सत्ता को बनाए रखने और उसे मजबूती देने के लिए आरएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण है। संघ ने पार्टी के अंदर एकता बनाए रखने और कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता का संदेश दिया है। रेखा गुप्ता का चयन इस तथ्य को भी उजागर करता है कि संघ ने पार्टी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया है।

    यह भी देखा गया है कि भाजपा के अंदर कई बार आंतरिक संघर्ष और नेतृत्व की असमंजसता रही है, लेकिन संघ ने अपने फैसलों से यह सुनिश्चित किया है कि पार्टी में एकजुटता बनी रहे और कोई भी विचारधारा के खिलाफ न जाए। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में विजेंद्र गुप्ता का चयन, जिन्होंने जमीनी स्तर पर काम किया और संगठन को एकजुट रखा, इस बात का प्रतीक है कि संघ भाजपा के भीतर लंबे समय से काम करने वाले नेताओं को भी सम्मान दे रहा है।

    आरएसएस की भूमिका को समझने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इसकी रणनीतियों को ठीक से देखें। हरियाणा और महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में संघ ने अपनी पकड़ को मजबूत किया है। इन राज्यों में आरएसएस के काम को देखकर यह कहा जा सकता है कि संघ अपनी विचारधारा को बनाए रखते हुए भाजपा के लिए नई राह खोज रहा है। हरियाणा में संघ ने जाट और गैर-जाट समुदायों के बीच संतुलन बनाने में मदद की, वहीं महाराष्ट्र में नेतृत्व की स्थिरता बनाए रखी। दिल्ली में संघ ने भाजपा की विचारधारा को स्पष्ट रूप से लागू किया और एक नई दिशा दिखाई।

    आरएसएस का मानना है कि एक मजबूत पार्टी तभी बना जा सकता है, जब उसमें विचारधारा की स्पष्टता, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच एकता हो। इसी दृष्टिकोण से संघ ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना, ताकि पार्टी के भीतर एक नई ऊर्जा और एकता का संचार हो सके।

    कुल मिलाकर, रेखा गुप्ता का मुख्यमंत्री बनने का निर्णय न केवल दिल्ली की राजनीति, बल्कि भारतीय राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण मोड़ का संकेत है। यह फैसला संघ की रणनीति और भाजपा के भविष्य को दिशा देने की उसकी क्षमता को साबित करता है। संघ ने एक मजबूत, सशक्त और विचारधारा से जुड़ी महिला नेता को आगे बढ़ाकर पार्टी के भीतर एक नई दिशा दिखाई है।

    यह कदम भाजपा के लिए न केवल एक नई पहचान देने वाला है, बल्कि भारतीय राजनीति में महिला नेतृत्व के महत्व को भी रेखांकित करता है। रेखा गुप्ता का चयन और संघ की भूमिका, यह दर्शाते हैं कि भाजपा और संघ का भविष्य एकजुटता, विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति पर आधारित होगा।

    RSS took its practice forward with the selection of Rekha Gupta
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाफ होनी चाहिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर दिमागी गंदगी?
    Next Article कुंडहित काॅलेज मोड़ में दर्जनभर घर को नही मिल रहा है पानी

    Related Posts

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    May 1, 2026

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.