Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरएसएस प्रमुख को ‘घृणित और राष्ट्र-विरोधी’ बयान के लिए माफी मांगनी होगी: कांग्रेस
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आरएसएस प्रमुख को ‘घृणित और राष्ट्र-विरोधी’ बयान के लिए माफी मांगनी होगी: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आरएसएस प्रमुख को ‘घृणित और राष्ट्र-विरोधी’ बयान के लिए माफी मांगनी होगी: कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में अपनी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली’ से एक दिन पहले सोमवार को आरोप लगाया कि वर्तमान समय में भारत के संविधान और उसके मूल्यों पर आक्रमण हो रहा है।

     

     

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर दिए अपने ‘‘घृणित और राष्ट्र-विरोधी’’ बयान के लिए उन्हें माफी मांगनी होगी।

    भागवत ने बीते 13 जनवरी को कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मन का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इसी दिन मिली।

     

     

    रमेश ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कल कांग्रेस की ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली’ बेलगावी में होगी। यह 27 दिसंबर, 2024 को होनी थी, लेकिन डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बेलगावी में ही महात्मा गांधी ने 26 दिसंबर, 1924 को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला था। आज महात्मा गांधी का अपमान किया जा रहा है। डॉ. आंबेडकर पर हमला किया जा रहा है।’’

    उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के संविधान और उसके मूल्यों पर आक्रमण हो रहा है।

     

     

    कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘बेलगावी की रैली महात्मा गांधी और डॉ. आंबेडकर की विरासत को संरक्षित करने और उन्हें आगे ले जाने के कांग्रेस के दृढ़ संकल्प की पुष्टि है। इसके बाद 27 जनवरी को डॉ. आंबेडकर की जन्मभूमि महू में भी इसी तरह की रैली होगी।’’

    रमेश ने कहा, ‘‘मोहन भागवत को स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर दिए अपने घृणित और राष्ट्र-विरोधी बयान के लिए माफी मांगनी होगी। केंद्रीय गृह मंत्री को 17 दिसंबर, 2024 को संसद में डॉ. आंबेडकर पर की गई अपनी अपमानजनक टिप्पणी के लिए इस्तीफा देना होगा और माफी मांगनी होगी।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोलमुरी पुलिस लाइन में किया गया परेड रिहर्सल
    Next Article एनसीसी कैडेट्स को प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने में योगदान देना चाहिए: राजनाथ

    Related Posts

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    May 5, 2026

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    May 5, 2026

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.