Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा- मिशनरियों की सेवा से कई गुना अधिक दक्षिण भारत के हिंदू आध्यात्मिक गुरु करते हैं
    Headlines

    RSS चीफ मोहन भागवत ने कहा- मिशनरियों की सेवा से कई गुना अधिक दक्षिण भारत के हिंदू आध्यात्मिक गुरु करते हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने दक्षिण राज्यों के हिंदू आध्यात्मिक गुरुओं तारीफ करते हुए कहा कि दक्षिणी राज्यों में हिंदू गुरुओं द्वारा की जाने वाली समाज सेवा मिशनरियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा से कई गुना अधिक है. हालांकि, यह प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं है, लेकिन कथित बुद्धिजीवी वर्ग को समाजसेवा की बातें करते समय ईसाई मिशनरियों की तारीफ करने के साथ हिंदू आध्यात्मिक गुरुओं के बारे में भी बोलना चाहिए. दुनिया को पता चलना चाहिए कि हिंदू समाज के संत भी निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं.

     

     

     

    जयपुर के निकट जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा संगम के तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मोहन भागवत ने कहा कि देश में बुद्धिजीवी आमतौर पर हिंदू आध्यात्मिक गुरुओं के सेवा की चर्चा नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि मिशनरी संगठन दुनिया भर में विभिन्न संस्थान, स्कूल और अस्पताल चलाते हैं – यह सभी जानते हैं, लेकिन हिंदू साधु समुदाय क्या कर रहा है? यह कोई नहीं बताता है.

    सेवा प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं

    मोहन भागवत ने कहा कि ईसाई मिशनरियों से कई गुना अधिक तो देश के हिंदू आध्यात्मिक गुरुओं द्वारा सेवा की जाती है. उन्होंने चेन्नई में एक हिंदू सेवा मेला आयोजित किया. वहां यह देखा गया कि आचार्यों, मुनियों और सन्यासियों द्वारा कन्नड़-भाषी, तेलुगु-भाषी, मलयालम-भाषी और तमिल-भाषी प्रांतों में की गई सेवा मिशनरियों द्वारा की गई सेवा से कई गुना अधिक है. लेकिन मैं किसी प्रतियोगिता के बारे में बात नहीं कर रहा हूं कि कौन किससे ज्यादा या किससे कम सेवा कर रहा है. यह सेवा का पैमाना नहीं हो सकता. सेवा ही सेवा है, सेवा प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं है. सेवा मनुष्य की मानवता की स्वाभाविक अभिव्यक्ति है.

     

     

     

    भागवत ने कहा कि जानवर भी संवेदनशील होते हैं, लेकिन संवेदनशीलता पर काम करना मानवीय गुण है, जिसे करुणा कहते हैं. समाज से पिछड़ेपन को मिटाने की जरूरत पर जोर देते हुए भागवत ने कहा कि हर कोई समान है. हम सभी समाज का हिस्सा हैं, हम सभी एक साथ समाज हैं. अगर हम एकजुट नहीं होंगे, तो हम अधूरे होंगे. उन्होंने कहा कि समाज में असमानता है, जिसकी जरूरत नहीं है. मानव शरीर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब पैर में दर्द होता है तो दर्द पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अन्य सभी अंग एक साथ (एक सपोर्ट सिस्टम के रूप में) काम करना शुरू कर देते हैं. इसी प्रकार सेवा भी इस प्रकार करनी चाहिए कि समाज का कोई वर्ग छूटे नहीं. उन्होंने कहा कि सेवा से स्वस्थ समाज बनता है, लेकिन उससे पहले व्यक्ति स्वस्थ होता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिकिनी में हैले बीबर ने फ्लॉन्ट किया किलर फिगर
    Next Article हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी, वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.