तिरुलडीह थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा ओर मादक पदार्थ जागरूकता अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल तिरुलडीह थाना और ओपी क्षेत्रों में आमलोगों के बीच सड़क सुरक्षा, मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा, मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव और नुकसान के बारे में जागरूक करना था। यह जागरूकता अभियान राज्य संपोषित उच्च विद्यालय +2 में के छात्र छात्रों के बीच सहित थाना क्षेत्रों में चलाया गया। इन क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक नुकसान, और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया। इस अभियान में पुलिस द्वारा उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करें और इसके खिलाफ लड़ने के लिए पहल करें। इस अभियान के माध्यम से लोगों में मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अभियान में थाना प्रभारी अविनाश शाही , एस आई. कार्तिकेय सिंह,सहित शास्त्रबल के जवान शामिल थे.

