Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशा के कारोबारी और नशेड़ियों के खिलाफ सड़क जाम, थाना पर प्रदर्शन
    Breaking News झारखंड

    नशा के कारोबारी और नशेड़ियों के खिलाफ सड़क जाम, थाना पर प्रदर्शन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नशा के कारोबारी और नशेड़ियों के खिलाफ सड़क जाम, थाना पर प्रदर्शन
    जमशेदपुर। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह ह्यूमपाइप में नशेड़ियों और नशा के कारोबार के विरोध में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। टायर जलाकर विरोध किया। सूचना पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से बातचीत की। उचित करवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग सड़क से हट गए। लोगों ने पुलिस को बताया कि नशेड़ियों के कारण बस्ती के लोग परेशान हैं। इलाके में विवाद करते हैं।
    बेवजह लोगों से मारपीट करते हैं। शुक्रवार की सुबह चाय-नाश्ता की एक दुकान विशाल होटल में घुसकर रंगदारी के लिए रोशन कुमार नामक युवक ने तोड़फोड़ की। होटल वाले से रंगदारी मांगी गई। शिकायत पर पुलिस करवाई नहीं करती है जिससे नशेड़ियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। आरोपी रोशन कुमार इलाके में ब्राउन शुगर बेचता है। इलाके में दबंगई करता है। एक नशेड़ी ने मालती नामक महिला से रंगदारी मांगी और नहीं देने पर उसकी दुकान में तोड़फोड़ की। लोगों के एकत्र होने पर वह भाग निकला।
    इस संबंध में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में होटल संचालक उपेन्द्र साव ने सीतारामडेरा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी रोशन कुमार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं। उपेन्द्र साव ने पुलिस को बताया कि फ्री में चाय-नाश्ता नहीं देने पर आरोपी रोशन ने विगत 16 नवम्बर को अपने दोस्तों के साथ उसके घर में आकर चाकू दिखाकर मारने की धमकी दी थी। महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि 24 घंटे के अ्रदर आरोपी की गिरफतारी नहीं होती हैं तो तैलिक साहू महासभा के द्धारा आंदोलन किया जायेगा।
    थाना प्रभारी को मांग पत्र सौंपने के दौरान प्रमुख रूप से कमलेश साहू, राज किशोर प्रसाद राकेश कुमार,भगवान साव, लंकेश साव अशोक साव, उमेश साव आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि सीतारामडेरा में ब्राउन शुगर का धंधा चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई भी जारी है। बावजूद नशा का धंधा करने वाले गिरफ्त से दूर है। बस्ती में अवैध नशा के धंधा को लेकर हमेशा विवाद होता है। धंधा करने वाले बस्ती में उत्पात मचाते है। बस्ती में नशा के कारण एक युवक की मौत भी हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में आयोजित 21वें अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल हुए
    Next Article अभय सिंह पर एफआईआर से भड़की हिन्दू जागरण मंच, आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.