Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवंगत फुटबॉलर मोनिका बाड़ा को न्याय के लिए किया सड़क जाम
    Breaking News झारखंड

    दिवंगत फुटबॉलर मोनिका बाड़ा को न्याय के लिए किया सड़क जाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिवंगत फुटबॉलर मोनिका बाड़ा को न्याय के लिए सड़क जाम

    तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोनिका की 4 सितंबर को हो गई थी मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आदिवासी समाज सड़क पर उतरा

    लोहरदगा की राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी 15 वर्षीय मोनिका बाडा की सड़क दुर्घटना में मौत के करीब एक महीने हो जाने पर भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित आदिवासी समाज के लोग आज सड़क पर उतर गए। लोहरदगा के पावर गंज सुभाष चौक को जाम कर दिया। कुडू-लोहरदगा-गुमला स्टेट हाईवे पर गाड़ियों का परिचालन रोक दिया।

     

    सड़क जाम कर रहे लोगों में काफी आक्रोश नजर आया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे नेताओं में एक चैतू उराँव ने कहा कि 4 सितंबर को लोहरदगा स्टेशन रोड में शाम के समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से होनहार खिलाड़ी मोनिका बाड़ा की मौत हो गई। इस घटना में पुलिस ने उक्त कर को कब्जे में लेने के अलावा और कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड रुपए का मुआवजा मिलना चाहिए।

     

     

    प्रदर्शन कर रहे लोगों का आप है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोग पहुंच वाले हैं जिस वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया कि आदिवासियों को न्याय दिलाने में पुलिस की रुचि नहीं नजर आ रही है। हमने काफी सब्र किया और जब न्याय मिलता नहीं दिख तो हमें सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
    विरोध प्रदर्शन कर रहे आदिवासी नेताओं ने कहा कि पुलिस तत्काल दोषियों पर कार्रवाई करें और पीड़ित परिवार को मुआवजा दे अन्यथा आंदोलन उग्र किया जाएगा।

     

     

    सड़क जाम कर रहे लोगों में महिला पुरुष और काफी संख्या में युवा और खिलाड़ी भी शामिल थे। जिन्होंने दिवंगत मोनिका बाड़ा की तस्वीरों के साथ पोस्टर और प्ले कार्ड हाथों में ले रखा था।
    सड़क जाम किए जाने के कारण शहर में ट्रैफिक बुरी तरह बाधित रहा। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJamshedpur :सामाजिक कार्यकर्ता चंदन यादव ने पेश की मानवता
    Next Article ओल्ड बारीडीह लंबा मैदान दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी वर्ष 1961 से लगातार कर रही दुर्गा पूजा का आयोजन

    Related Posts

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    June 19, 2026

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    June 19, 2026

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

    जमशेदपुर हर किसी का सपना होता है कि उसके सिर पर अपना घर हो,और जमशेदपुर में आज 340 परिवारों का यह सपना साकार हो गया।

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.