Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रीता देवी ने की आत्महत्या पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रीता देवी ने की आत्महत्या पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई

    Aman KumarBy Aman KumarMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रीता देवी ने की आत्महत्या पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया।गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर निवासी 23 वर्षीय विवाहिता रीता देवी ने अपने ससुराल सोनारी के कागलनगर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बावत युवती के पिता बैद्यनाथ महतो द्वारा उसके ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मानले में पति चंदन महतो, सास सावित्री महतो और ससुर देवेन महतो को आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि गम्हरिया निवासी बैद्यनाथ महतो की पुत्री रीता महतो और कागलनगर निवासी चंदन महतो के बीच विगत तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उसके बाद परिवार के सहमति से बीते 29 अप्रैल को दोनों का सामाजिक रीति रिवाज से शादी करा दिया गया। शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने दार्जिलिंग चले गए थे। वहां से लौटने के बाद रीता अपने मायके चली गई। पारिवारिक रीति रिवाज के अनुसार पुनः विगत 12 मई को वह अपने ससुराल गई थी, जहां बीते गुरुवार की शाम उसने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग नई बाइक की मांग करने लगे थे। इसकी शिकायत रीता ने भी अपने परिवार के लोगों से की थी। बाइक नहीं देने के कारण ही रीता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। इधर, मृतक के पति का कहना है कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाता था। उसने बताया कि वह लोग शादी के बाद हनीमून के लिए दार्जिलिंग गए थे। तभी उसने रीता को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीर देख ली थी। उसके पूछने पर वह नाराज हो गई और मायके चली गई। मायके से आने के बाद उसने फांसी लगा ली।बताया गया है कि घटना के वक्त पति चंदन घर पर नहीं था। वह काम पर गया हुआ था। इस बीच उसकी मां ने आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह घर पर पहुंचा था। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग रीता को फंदे पर से उतारकर टीएमएच लेकर गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को उसका शव पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

    रीता देवी ने की आत्महत्या पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने चमारू पंचायत का दौरा कर वहां चल रही विकास योजनाओं का लिया जायजा
    Next Article सीआरपीएफ 26 बटालियन के सेकंड कमांडिंग ऑफिसर एम प्रबो सिंह के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.