Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरजी कर अस्पताल मामला: जूनियर चिकित्सकों का स्वास्थ्य भवन के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी
    Headlines

    आरजी कर अस्पताल मामला: जूनियर चिकित्सकों का स्वास्थ्य भवन के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आरजी कर अस्पताल मामला: जूनियर चिकित्सकों का स्वास्थ्य भवन के बाहर तीसरे दिन भी धरना जारी

    कोलकाता:  पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सरकारी आरजी कर अस्पताल मामले को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने के लिए कनिष्ठ चिकित्सकों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के बीच एक दिन पहले प्रस्तावित बैठक के विफल हो जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने राज्य के स्वास्थ्य भवन के बाहर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी रखा और काम बंद रखा।

     

     

    महिला चिकित्सक और उनके परिजनों को न्याय दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल 26 मेडिकल कॉलेजों से लगभग 30 चिकित्सक बैठक के लिए नबान्न (राज्य सचिवालय) पहुंचे थे, लेकिन राज्य सरकार द्वारा वार्ता के सीधे प्रसारण संबंधी उनकी मांग को नहीं मानने के कारण चिकित्सकों ने बैठक से इनकार कर दिया था।

    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जूनियर चिकित्सकों के साथ बैठक का सीधा प्रसारण नहीं किया जा सकता, जैसा कि उनकी मांग है क्योंकि यह मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इसे रिकॉर्ड करने और जरूरत पड़ने पर न्यायालय की अनुमति से रिकॉर्डिंग उन्हें (जूनियर डॉक्टरों को) सौंपने की व्यवस्था की है।

     

     

    प्रदर्शनकारी चिकित्सकों ने कहा कि ‘स्वास्थ्य भवन’ के बाहर उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक पुलिस आयुक्त, स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य सेवा निदेशक और चिकित्सा शिक्षा निदेशक को निलंबित करने सहित प्रमुख मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

    जूनियर चिकित्सकों के संगठन के एक सदस्य ने कहा, ”हम अपना काम फिर से शुरू करना चाहते हैं, लेकिन तब तक शुरू नहीं करेंगे जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।”

    राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ने बार-बार चिकित्सकों से काम पर लौटने का आग्रह किया है।

    पश्चिम बंगाल सरकार और चिकित्सकों के बीच बृहस्पतिवार को वार्ता नहीं हो सकी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अब भी बैठक को तैयार हैं लेकिन वार्ता पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए, जो तभी संभव है जब बैठक का सीधा प्रसारण किया जाए।

    चिकित्सकों ने कहा कि कई लोगों ने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखाई है। उन्होंने दुर्गा पूजा उत्सव के अपने बजट में कटौती कर हमें भोजन और अन्य सामग्री पहुंचाई या फिर अपना जन्मदिन प्रदर्शनकारियों के साथ मनाकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

     

     

     

    प्रदर्शनकारी चिकित्सकों को मिठाई बांटते हुए एक पिता ने कहा, ”मैं अपनी 11 वर्षीय बेटी के भविष्य के लिए इन चिकित्सकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट करता हूं।”

    एक प्रदर्शनकारी चिकित्सक ने कहा, ”आरजी कर मामले में न्याय के लिए इस प्रयास में इस तरह के समर्थन से हम अभिभूत हैं और यह हमें अपना मनोबल ऊंचा रखने में मदद कर रहा है।”

    सॉल्ट लेक स्थित ‘स्वास्थ्य भवन’ और उसके आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रोहित और विराट चेन्नई पहुंचे
    Next Article जयशंकर ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख से मुलाकात की, वैश्विक स्वास्थ्य पहल में भारत की भूमिका पर चर्चा की

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.