Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 23 मई को तकनीकी कारणों से 14 घंटे के लिए बंद रहेगी एनईएफटी सेवा
    Breaking News Business Headlines

    23 मई को तकनीकी कारणों से 14 घंटे के लिए बंद रहेगी एनईएफटी सेवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया कि धन के ऑनलाइन हस्तांतरण के लिए लोकप्रिय राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) प्रणाली तकनीक को और उन्नत किए जाने के काम से आगामी शनिवार आधी रात के ठीक बाद से रविवार दोपहर बाद दो बजे तक 14 घंटे के लिए बंद रहेगी.राष्ट्र्रीय इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) एक राष्ट्रव्यापी केंद्रीकृत भुगतान प्रणाली है, जिसका स्वामित्व और संचालन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास है. यह सेवा साल के सभी दिनों में चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती है.
    आरबीआई ने एक बयान में कहा कि प्रदर्शन और लचीलापन बढ़ाने के लिए एनईएफटी का तकनीकी उन्नयन किया जाना है, जिसके लिए 22 मई 2021 को कारोबार खत्म होने के बाद का समय तय किया गया है.

    आरबीआई ने कहा, ऐसे में एनईएफटी सेवा रविवार, 23 मई 2021 को 00.01 बजे से 14.00 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी. आरटीजीएस प्रणाली इस अवधि के दौरान हमेशा की तरह चालू रहेगी.

    आरबीआई ने बैंकों से कहा है कि वे अपने ग्राहकों को इस संबंध में सूचित करें, ताकि वे समय रहते अपनी भुगतान संबंधी योजनाएं बना सकें. इस तरह का तकनीकी उन्नयन रीयल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के लिए 18 अप्रैल 2021 को किया गया था. एनईएफटी एक तत्काल धन हस्तांतरण सुविधा है और इस समय इसका संचालन पूरे दिन आधे घंटे के अंतर पर बैचों में किया जाता है. धन हस्तांतरण के अलावा एनईएफटी प्रणाली का उपयोग विभिन्न प्रकार के लेनदेन के लिए भी किया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने अब तक पहुंचाई रिकॉर्ड 10000 टन जीवनदायी गैस, ऑक्सीजन एक्सप्रेस का 13 राज्यों को मिला है लाभ
    Next Article Toyota की हैचबैक सेगमेंट में नई कार लाने की तैयारी, भारत में ‘आग्या’ का करवाया पेटेंट

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.