झारखंड साहित्य सभा के बैनर तले डॉ. लता प्रियदर्शिनी की “बोलने वाली लड़कियां ” का विमोचन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड साहित्य सभा के बैनर तले डॉ. लता प्रियदर्शिनी की “बोलने वाली लड़कियां ” का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रिंस सिंह, मंजू ठाकुर ,अशोक शुभदर्शी, हरिकिशन चावला, श्यामल सुमन और लता प्रियदर्शिनी के द्वारा दीप प्रज्वलन के हुआ। स्वागत भाषण वरुण प्रभात ने और वक्ता के रूप में विजय नारायण बेरुका, अशोक शुभदर्शी, श्यामल सुमन, मंजू ठाकुर, प्रिंस सिंह और जयनंदन जी ने पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर अपने अपने विचार रखे, लता जी ने पुस्तक के बाबत यह विचार रखा कि लड़कियां बोले, सार्थक बोले, सकारात्मक बोले और समाजोपयोगी बोले। इस सत्र की अध्यक्षता हरिकिशन चावला जी ने की।
दूसरे सत्र मे कवि सम्मेलन संपन्न हुआ। इसकी विशेषता यह रही कि लगभग पूरे झारखंड से कवि कवयित्रियों ने शिरकत की। चतरा से रविकांत शुभम, रामगढ़ से सरोज झारखंडी और राकेश नाजुक, बोकारो से रीना यादव, धनबाद से अनंत महेंद्र ,पुरुलिया से शम्स पुरुल्यावि, जादूगोड़ा से कुमार मनीष,चाईबासा से तारिक तन्हा,
रांची से चंदन प्रजापति, शालिनी साहिबा, और मीना बंधन, और जमशेदपुर से श्यामल सुमन, जय प्रकाश पांडे, डॉ. लता प्रियदर्शिनी, माधवी उपाध्याय, उदय हयात, वरुण प्रभात, विजय नारायण बेरुका और नवीन अग्रवाल ने अपनी कविता से तीन घंटे तक लगातार श्रोताओं को बांधे रखा। इसका संचालन लता प्रियदर्शिनी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने दिया।
दर्शक दीर्घा में शहर के कई जाने माने हस्तियों जैसे सत्यम सिंह, राहुल गोस्वामी, एस. डी. पांडे, नीरज साहू, राकेश राणा, अरविंद तिवारी , श्वेता सिंह, माधुरी शर्मा, अंकिता सिंह अलिक दास, अर्णव सिन्हा, राजीव कुमार, अंकिता सिंह, रंजीत सिंह, सुषमा सिंह और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।