Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीरज सिंह ने कदमा में बांटा 650 आयुष्मान कार्ड
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    नीरज सिंह ने कदमा में बांटा 650 आयुष्मान कार्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीरज सिंह ने कदमा में बांटा 650 आयुष्मान कार्ड

    संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत कदमा मंडल स्थित शास्त्रीनगर तरुण संघ प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा 650 लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। आज इस आयुष्मान कार्ड वितरण समारोह में भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नीरज सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और बतौर अतिथि भाजपा कदमा के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद, महामंत्री मनीष पांडेय, तरुण संघ के महासचिव के.पी सिंह मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कदमा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्विपाल बिस्वास ने किया।

     

    सभी अतिथियों ने मंच से नीरज सिंह की तारीफ करते हुए उनके द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में किये जा रहे सेवा कार्यों को बेहतरीन बताया। नीरज सिंह ने अपने सबोधन में झारखण्ड की मौजूदा झामुमो और कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की यह सरकार और इसके मंत्री केवल अपनी झोली भरने में लगे हुए।

    *आज हम मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह मंडल में खड़े हैं इस मंडल के ऐलइऐड दुर्गापूजा जो कदमा का सबसे पुराना दुर्गा पूजा स्थान था यहाँ पूजा 90 सालों से होता आ रही थी। मंत्री जी ने टाटा स्टील से बंगला के बदले उस मैदान की सौदाबाजी कर उस स्थान की घेराबंदी करवा दी । नीरज सिंह ने कहा की मंत्री जी जो स्वस्थ विभाग के मंत्री हैं अपने गृह विधानसभा के एक एमजीएम अस्पताल को नही ठीक करवा सके। पूरे झारखंड में स्वस्थ व्यवस्था मंत्री जी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इसी एम जी एम अस्पताल में इलाज के आभाव में मां के गर्भ में ही नवजात की मृत्यु हो जा रही है। नैतिकता के आधार पर मंत्री जी को इस्तीफा दे देना चाहिए।*

     

    श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश में चलाये जा रहे कई कल्याणकारी योजनाएं जानकारी देते हुए कहा की आयुष्मान योजना बहुत ही लाभकारी योजना है यह योजना हर एक व्यक्ति को ₹5लाख तक के इलाज की गारंटी देता है। साथ हीं पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना के साथ ही साथ महिलाओं को सम्मान देते हुए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को राजनीती में भी 33% आरक्षण दिया है जो की एक ऐतिहासिक कदम है।

    इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह, तारक मुखर्जी, स्वपन दास, अजित सिंह, रमेश राय, अनुज चौधरी, आशीष सिंह,माधव सिंह,संजीव सिंह, के.पी. सिंह, विश्वजीत सिंह, सूरज जायसवाल,राजन नायक,उमेश ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे।

    नीरज सिंह ने कदमा में बांटा 650 आयुष्मान कार्ड
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवास्तु विहार बारीडीह में दुर्गा पूजापंडाल का हुआ भूमि पूजन
    Next Article झारखंड साहित्य सभा के बैनर तले डॉ. लता प्रियदर्शिनी की “बोलने वाली लड़कियां ” का विमोचन

    Related Posts

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    June 8, 2026

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.