Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिजोरम के हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की एक सशस्त्र सुरक्षा टुकड़ी को किया जाएगा तैनात
    Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    मिजोरम के हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की एक सशस्त्र सुरक्षा टुकड़ी को किया जाएगा तैनात

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिजोरम के हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की एक सशस्त्र सुरक्षा टुकड़ी को किया जाएगा तैनात

     

    केंद्र सरकार ने मिजोरम के लेंगपुई हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक सशस्त्र सुरक्षा टुकड़ी को तैनात करने का आदेश दिया है।

    यह अर्धसैनिक बलों की आतंकवाद रोधी सुरक्षा के अंतर्गत आने वाला 69वां हवाई अड्डा होगा। पूर्वोत्तर राज्य में पहली बार हवाई अड्डे की सुरक्षा को सीआईएसएफ के हवाले किया गया है।

    भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अनुसार, मिजोरम का एकमात्र हवाई अड्डा राजधानी आइजोल से लगभग 35 किमी उत्तर में मामित जिले में स्थित है। यह देश का पहला ऐसा हवाई अड्डा है जिसका निर्माण किसी राज्य सरकार द्वारा किया गया है।

    सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बल को 24 अप्रैल से हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।’’

    उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इसकी सुरक्षा कर रही हैं।

    सीआईएसएफ के पास एक विशेष विमानन सुरक्षा समूह (एएसजी) है, जो देशभर के हवाई अड्डों की सुरक्षा करता है।

    अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ की टुकड़ी अन्य हवाई अड्डों की तरह, लेंगपुई हवाई अड्डे के प्रवेश और निकास को नियंत्रित करेगी, प्रस्थान करने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच करेगी और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के तहत सशस्त्र कमांडो को तैनात किया जाएगा जो खतरे या हमले की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगे।

    मिजोरम के हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की एक सशस्त्र सुरक्षा टुकड़ी को किया जाएगा तैनात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुस्लिम यूथ एंड स्टूडेंट्स फाउंडेशन द्वारा बुगरासी में शानदार प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम, 300 से अधिक बच्चों को किया गया सम्मानित
    Next Article करणी सेना उपाध्यक्ष बिनय सिंह की हत्या पर डॉ. राज शेखावत का अल्टीमेटम: 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा बड़ा कदम

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.