Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर में भाजपा का विधानसभा चुनाव में सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संकल्प पत्र के लिए सुझाव अभियान का हुआ शुभारंभ
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर महानगर में भाजपा का विधानसभा चुनाव में सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संकल्प पत्र के लिए सुझाव अभियान का हुआ शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर में भाजपा का विधानसभा चुनाव में सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संकल्प पत्र के लिए सुझाव अभियान का हुआ शुभारंभ

    पार्टी का संकल्प पत्र होगा जनता के आकांक्षाओं का प्रतिबिंब: अर्जुन मुंडा

    ● सुझाव के लिए भाजपा ने नंबर 6202750671 किया जारी, समाज के सभी वर्गों से सुझाव लेगी पार्टी।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टी अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुटी हैं। भारतीय जनता पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) तैयार करने से पहले राज्य में विभिन्न वर्ग के लोगों से सुझाव लेगी। इसके लिए प्रमंडल से लेकर प्रखंड स्तर तक व्यापक पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप पर भी लोगों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। उपरोक्त जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को गोलमुरी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

     

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित प्रेस-वार्ता में अर्जुन मुंडा ने कहा कि पार्टी ने संकल्प लिया है कि जनाकांक्षाओं के अनुरूप सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संकल्पपत्र तैयार करेगी, जिसमें हर वर्ग, हर क्षेत्र और समाज के हर तबके की आवाज़ को प्रमुखता से स्थान मिलेगा। उन्होंने कहा कि जनता का शासन जनता के सुझावों से ही प्रारंभ होता है। भाजपा घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र के साथ लोगों के पास जाती है। इसी उद्देश्य के साथ पार्टी ने जनता से सुझाव प्राप्त करने का अभियान शुरू किया है।

    श्री मुंडा ने बताया कि भाजपा जो संकल्प लेती है उसे पूरा भी करती है। झारखंड अलग राज्य की मांग को भाजपा ने प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया। यह हमारा संकल्प था, जिसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किए जा रहे संकल्पपत्र को लेकर श्री मुंडा ने कहा कि यह दस्तावेज़ न केवल प्रदेश की मौजूदा समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करेगा, बल्कि भविष्य की दिशा भी तय करेगा। श्री मुंडा ने कहा कि भाजपा वैसे दलों से अलग है, जो जनता के सामने झूठे वादों का मायाजाल बुनते हैं। हम ठगबंधन की तरह जनता को गुमराह करने वाले वादे नहीं करते, बल्कि वादे को धरातल पर उतारते हैं।

    श्री मुंडा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने विचार, समस्याएं और सुझाव पार्टी तक पहुंचाएं, ताकि उन्हें संकल्पपत्र में सम्मिलित किया जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का संकल्पपत्र प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों का सम्मान करते हुए एक धर्मग्रंथ के रूप में पालन कर उन उम्मीदों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

    भाजपा कार्यकर्ता सुझाव पेटी लेकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। इसके अतिरिक्त 6202750671 पर मिस कॉल एवं के माध्यम से जनता के सुझावों को एकत्रित करेंगे।

    जमशेदपुर महानगर में भाजपा का विधानसभा चुनाव में सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी संकल्प पत्र के लिए सुझाव अभियान का हुआ शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड साहित्य सभा के बैनर तले डॉ. लता प्रियदर्शिनी की “बोलने वाली लड़कियां ” का विमोचन
    Next Article साधु संतों, धर्मगुरूओं के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर का स्थापना दिवस

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.