Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनाबद्ध निधि, एमपी-एमएलए फंड, डीएमएफटी, सीएसआर, पर्यटन एवं तकनीकी विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक, लंबित विकास योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश 
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अनाबद्ध निधि, एमपी-एमएलए फंड, डीएमएफटी, सीएसआर, पर्यटन एवं तकनीकी विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक, लंबित विकास योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश 

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनाबद्ध निधि, एमपी-एमएलए फंड, डीएमएफटी, सीएसआर, पर्यटन एवं तकनीकी विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक, लंबित विकास योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनाबद्ध निधि, एमपी-एमएलए फंड, डीएमएफटी, सीएसआर, पर्यटन एवं तकनीकी विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विभागवार स्वीकृत योजनाओं में अधतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा अपूर्ण योजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करने का निदेश दिया गया । उप विकास आयुक्त ने कहा कि उक्त सभी फंड विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़ी हैं, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी, पुल-पुलिया निर्माण, पथ, भवन या अन्य आधारभूत संरचना निर्माण से जुड़ी योजनाओं से एक बड़ा वर्ग लाभान्वित होता है, ऐसे में जरूरी है कि योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए लोगों तक लाभ पहुंचाई जाए ।

    बैठक में कुछ योजनाएं ऐसी पाई गई जिनमें एकरारनामा या शिलान्यास में देरी की वजह से कार्य शुरू नहीं हो पाया है । उक्त को लेकर सभी संबंधित कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह में ऐसी योजनाओं को शुरू करायें । एकरारनामा के अनुसार संवेदक कार्य करें इसे सुनिश्चित करायें । जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्रों का मरम्मतीकरण हो या नए भवनों का निर्माण तथा सामुदायिक भवन, पुल- पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया । उन्होने कहा कि बरसात के पहले कार्य में तेजी लाते हुए पूर्ण होने वाली योजनाओं का काम पूरा करायें, पूर्ण हो चुकी योजनाओं को हैंडओवर करें। सभी विकास योजनाओं में मानक के अनुसार कार्य करें तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

    बैठक में एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्युजंय कुमार, सभी तकनीकों विभागों के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व अन्य उपस्थित थे ।

     

    अनाबद्ध निधि एमपी-एमएलए फंड डीएमएफटी पर्यटन एवं तकनीकी विभाग अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक लंबित विकास योजनाओं को तय समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश सीएसआर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरनी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की नृसंस हत्या की जितनी भी निंदा की जाये उतना कम हैं: बन्ना गुप्ता
    Next Article लोको कॉलोनी में सात दिवसीय मां पहाड़ी की पूजा का होगा आयोजन

    Related Posts

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    August 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    नेपाल में बाढ़ से तबाही, बिहार में हाई अलर्ट; गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

    सर दोराबजी टाटा: राष्ट्र निर्माण और खेलों के दूरदर्शी प्रणेता

    जमीन विवाद और वर्चस्व की जंग में गई निखार की जान!

    किताडीह में ईद मिलादुन्न नबी के मौके पर हुआ लंगर वितरण, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

    गम्हरिया एसएफसी गोदाम अग्निकांड: जांच रिपोर्ट का इंतजार,*

    टाटा स्टील के रॉ मटेरियल्स डिवीजन ने आयोजित की त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति की बैठक

    होटल संचालक पर गोलीबारी का खुलासा, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.