Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहत भरी खबर, 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा ने दी कोरोना को मात, 2.62 लाख नए मरीज
    Breaking News राष्ट्रीय

    राहत भरी खबर, 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा ने दी कोरोना को मात, 2.62 लाख नए मरीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से कम होता दिखाई दे रहा है। पिछले 24 घंटों में 4 लाख से ज्यादा ने दी कोरोना को मात, 2.62 लाख नए मरीज मिले। इस वजह से सक्रिय मामलों में 1.68 लाख से अधिक मरीजों की कमी आई है तथा इसकी दर में भी कमी दर्ज की गई है।

    विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से सोमवार देर रात प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 1 दिन में 4,22,257 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे अब तक 2,15,90,003 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस दौरान 2,62,891 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,52,27,970 हो गया। इस अवधि में सक्रिय मामले 1,68,103 कम होकर 33,48,894 हो गए हैं।
    इसी दौरान 4,334 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,78,751 हो गए है।
    देश में कोरोना रिकवरी दर बढ़ कर 85.57 फीसदी हो गई है तथा सक्रिय मामलों की दर घटकर 13.27 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.10 फीसदी है।

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 22,614 कम होकर 4,45,495 हो गए हैं। इस दौरान राज्य में 48,211 और मरीज स्वस्थ हुए जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 48,74,582 हो गई है जबकि 516 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 82,486 हो गया है।

    कर्नाटक में सक्रिय मामले 3,492 और बढ़ कर अब 6,03,639 रह गए हैं। इस दौरान 34,635 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 16,16,092 हो गई है जबकि 476 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 22,313 हो गया है।
    केरल में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 78,698 और घट कर 3,62,313 रह गई तथा करीब एक लाख 99,651 लोगों के स्वस्थ हाेने से इस वायरस से निजात पाने वालों की कुल संख्या 18,00,179 हो गई। इसी अवधि में 87 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,516 हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleToyota की हैचबैक सेगमेंट में नई कार लाने की तैयारी, भारत में ‘आग्या’ का करवाया पेटेंट
    Next Article कोरोना मरीजों के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर लगी रोक, AIIMS और ICMR की नई गाइडलाइंस

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.