Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शुक्रवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा आदित्यपुर थाना पहुंचे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शुक्रवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा आदित्यपुर थाना पहुंचे

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर:शुक्रवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा आदित्यपुर थाना पहुंचे. जहां उन्होंने थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. दिनभर चले निरीक्षण के बाद देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीआईजी ने बताया कि पिछले साल हत्या, गृह भेदन और चोरी जैसे मामलों में बढ़ोतरी हुई है. लूट, डकैती और ड्रग्स के मामलों में पुलिस को अपेक्षाकृत अच्छी उपलब्धि हासिल हुई है. उन्होंने बताया की सारे लंबित कांडों का निस्तारण करते हुए 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब किया गया है. 2018 बैच के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. कुछ ऑफिसर अच्छा काम कर रहे हैं कुछ को और बेहतर करने की जरूरत है. वही थानों में बिखरे कबाड़ के निस्तारण करने का निर्देश भी दिया गया है. उन्होंने बताया कि वर्षो से फरार चल रहे अपराधियों की सूची बनाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही गुंडा पंजी को एक्टिव करते हुए उनमें वैसे लोगों को का नाम दर्ज करने का निर्देश दिया गया है जो हाल के दिनों में ज्यादा अपराधिक घटनाओं में एक्टिव रहे हैं. ब्राउन शुगर के मामले में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसको लेकर एक टीम गठित की गई है जो अपना काम करेगी और सीधे उन्हें रिपोर्ट करेगी. वही पश्चिमी सिंहभूम में लगातार हो रहे नक्सली हमला और आईईडी ब्लास्ट के मामले में डीआईजी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अब जंग आखिरी दौर में चल रहा है. उनके सारे सोर्सेज समाप्त किए जा चुके हैं. उन्हें ग्रामीणों का भी सहयोग नहीं मिल रहा है. जल्द ही क्षेत्र से नक्सलियों को उखाड़ फेंका जाएगा. पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है. उसी बौखलाहट में उनके द्वारा ऐसे हमले किए जा रहे हैं. इससे पूर्व थाना पहुंचने पर डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान एसपी आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वित्त विभाग द्वारा आयोजित बजट-पूर्व गोष्ठी 2023-24 संपन्न हुई,विभाग को तीन साल की प्लानिंग बनाने की जरूरत:मुख्य सचिव
    Next Article 2023 में स्टार्टअप के फेल होने से बड़ा रिस्क है स्टार्टअप शुरू नहीं करना : सौरभ गर्ग

    Related Posts

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    June 26, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    June 26, 2026

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    कोडरमा में कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

    कुख्यात गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता प्रमोद सिंह गिरफ्तार

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर 28 जून को रेड क्रॉस भवन में लगेगा रक्तदान शिविर, समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

    सियासत से ऊपर संवेदना: एक मुलाकात ने दिया सकारात्मक संदेश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बीच शिष्टाचार और मानवीय मूल्यों की मिसाल

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.