Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची स्थित “बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” का नाम “भगवान बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” हो – अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रांची स्थित “बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” का नाम “भगवान बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” हो – अमरप्रीत सिंह काले

    Aman KumarBy Aman KumarJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची स्थित “बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” का नाम “भगवान बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” हो – अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड के वरिष्ठ समाजसेवी और शहीदों को सम्मान में हमेशा तत्पर रहने वाली संस्था ‘नमन – शहीदों के सपनों को’ संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले ने आज झारखंड सरकार से राँची स्थित बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट का नाम आधिकारिक रूप से “भगवान बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” रखने हेतु अनुशंसा और प्रयास करने की मांग करते हुए माननीय मुख्यमंत्री को एक भावनात्मक पत्र भेजा है।

    काले ने बताया कि आज सुबह राँची से दिल्ली की यात्रा के दौरान, जब विमान उद्घोषणा में सदेव की भाँति “बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” शब्द सुना, तो मन व्यथित हो उठा। उसी क्षण यह विचार उनके हृदय में दृढ़ हुआ कि धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा को केवल ‘बिरसा मुण्डा’ कहकर संबोधित करना उनके विराट योगदान और बलिदान के साथ अन्याय है। इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने यह पत्र लिखा।

    अपने पत्र में काले ने स्पष्ट किया कि झारखंड की सांस्कृतिक चेतना, जनजातीय अस्मिता और जनमानस में भगवान बिरसा मुण्डा का स्थान ईश्वर तुल्य है। “भगवान” शब्द केवल सम्मानसूचक नहीं, बल्कि उनके जीवन के संघर्ष, बलिदान और आध्यात्मिक ओज की मान्यता है।

    उन्होंने यह भी इंगित किया कि स्वयं श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, आप राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने हर मंच से “भगवान बिरसा मुण्डा” कहकर उन्हें नमन किया है। ऐसे में राँची एयरपोर्ट का नाम “भगवान बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” करना केवल एक नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक न्याय होगा।

    इस मांग पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय , झारखण्ड के राज्यपाल महोदय , मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी प्रेषित की गई है।

    9 जून को भगवान बिरसा मुण्डा जी के बलिदान दिवस के अवसर पर यह आग्रह और भी प्रासंगिक बन जाता है। अमरप्रीत सिंह काले ने विश्वास जताया है कि झारखंड सरकार इस विषय पर शीघ्र, संवेदनशील निर्णय लेगी।

    काले ने अपना आग्रह उपरोक्त सभी को अपने ट्वीटर हैंडल से और अपने ई मेल के माध्यम से भेजा है ।

    रांची स्थित “बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” का नाम “भगवान बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” हो - अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में नागार्जुन बालकृष्ण भट्ट की जयंती एवं मासिक काव्य कलश आयोजित
    Next Article क्रिड़ा भारती जमशेदपुर द्वारा योग केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा विशेष लाभ

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.