Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में नागार्जुन बालकृष्ण भट्ट की जयंती एवं मासिक काव्य कलश आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तुलसी भवन में नागार्जुन बालकृष्ण भट्ट की जयंती एवं मासिक काव्य कलश आयोजित

    Aman KumarBy Aman KumarJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तुलसी भवन में नागार्जुन बालकृष्ण भट्ट की जयंती एवं मासिक काव्य कलश आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध साहित्यकार द्वय बालकृष्ण भट्ट एवं वैद्यनाथ मिश्र नागार्जुन की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन समिति के उपाध्यक्ष अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने किया । इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन कार्यकारिणी के प्रसन्न वदन मेहता एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव डॉ० अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया । मौके पर संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।
    कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्पण कर किया गया । तत्पश्चात् कार्यक्रम में डॉ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ के सरस्वती वंदना के बाद सुरेश चन्द्र झा द्वारा साहित्यकार बालकृष्ण भट्ट तथा ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र द्वारा कवि वैद्यनाथ मिश्र नागार्जुन का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के अगले सत्र में ‘काव्य कलश ‘ के अन्तर्गत उपस्थित शहर के 42 नामचीन कवियों ने स्वरचित काव्य पाठ किया । जिनमें डॉ० यमुना तिवारी व्यथित, नीलिमा पाण्डेय, राजेन्द्र राज, बलविंदर सिंह, माधवी उपाध्याय, वीणा पाण्डेय भारती, उपासना सिन्हा, डॉ० उदय हयात, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, विमल किशोर विमल, वसंत जमशेदपुरी, हरभजन सिंह रहबर, मनीष कुमार पाठक, विद्या शंकर विद्यार्थी, निशांत सिंह, हरिहर राय चौहान, प्रदीप कुमार मिश्र,अनिता निधि, मंजू कुमारी , क्षमाश्री दूबे, रीना गुप्ता,‌ जितेश कुमार तिवारी, सुनील सैलानी, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित, हृदयांश मिश्रा, दिव्यांशी मिश्रा, मनीष सिंह वंदन,डॉ० अरुण कुमार शर्मा, देवी प्रसाद, अंचिन्त्य शर्मा, संजय पाठक सनेही, प्रमुख रहे । जबकि साहित्य समिति के सचिव डॉ० अजय कुमार ओझा, माधुरी मिश्र, सुजय कुमार , प्रशांत कुमार, चंदन पाठक की उपस्थिति सराहनीय रही ।
    कार्यक्रम के अंत में सामुहिक राष्ट्रगान हुआ ।

    तुलसी भवन में नागार्जुन बालकृष्ण भट्ट की जयंती एवं मासिक काव्य कलश आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह पुलिस को मिली सफलता छिनतई मामले का किया उद्भेदन 2 अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे
    Next Article रांची स्थित “बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” का नाम “भगवान बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट” हो – अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.