Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने की राजेश शुक्ल ने राज्य सरकार से आग्रह किया
    Breaking News झारखंड

    न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने की राजेश शुक्ल ने राज्य सरकार से आग्रह किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने की राजेश शुक्ल ने राज्य सरकार से आग्रह किया
    आजादी के अमृत महोत्सव बर्ष में भी न्यायालय परिसर आधारभूत संरचना से परिपूर्ण नही रहना अच्छा संकेत नही

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह को ई मेल भेजकर राज्य के सभी स्तर के न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने का आग्रह किया है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने लिखा है कि राज्य के कई जिला और अनुमंडल न्यायालयों में न तो बेहतर आधारभूत संरचना है न ही अधिवक्ताओं और मुवक्किलो को बैठने की बेहतर व्यवस्था सुलभ है। यहा तक कि इस भीषण गर्मी में शुद्ध पीने के पानी भी उपलब्ध नही है।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि चांडिल, चक्रधरपुर, सरायकेला, चाईबासा ,खूंटी जमशेदपुर पुराना कोर्ट सहित पलामू और संथालपरगना में भी आधारभूत संरचना का घोर अभाव है जिस पर राज्य सरकार को ध्यान देना चाहिए।

    श्री शुक्ल ने मुख्य सचिव को लिखा है कि प्रत्येक स्तर के न्यायालयों में और बार एसोसिएशनो में प्राथमिक उपचार केन्द्र की व्यवस्था अवश्य कराई जानी चाहिए ताकि अधिवक्ता या मुवक्किल यदि आचानक बीमार पड़े तो उसका समुचित इलाज हो सके ,आपातकालीन स्थिति में उनकी जान प्राण की रक्षा हो सके।

    श्री शुक्ल ने कहा है न्यायालय परिसर में ,डाकघर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, और जन सुविधा, तथा बैंक की व्यवस्था अवश्य रहनी चाहिए ताकि अधिवक्ताओं और मुवकिल न्यायालय परिसर से ही अपना कार्य निष्पादित कर सके। मुवक्किलो को भी बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

    श्री शुक्ल ने लिखा है जमशेदपुर जिला न्यायालय में कुछ सुविधा सुलभ है लेकिन वह भी पर्याप्त नही है उसे बढ़ाने की जरूरत है। वही श्री शुक्ल ने लिखा है कि अधिवक्ताओं का भी स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आज भी समाज मे व्याप्त चुनौतियों के समाधान में वे अग्रणी भूमिका निभाते है लेकिन उनको सुविधा देने के नाम से राज्य सरकार भागती है। कोविड 19 में जो अधिवक्ता हमसे सदा के लिए बिछुड़ गए उनके लिए राज्य सरकार ने न तो कोई आर्थिक पैकेज दिया और न ही उनके परिजनों का ख्याल रखा।

    श्री शुक्ल ने लिखा है अधिवक्ता वेलफेयर टिकट के करोड़ो करोड़ रुपये सभी जिला और अनुमंडल कोषागारों में पड़े है जिसको बिना बिलम्ब के राज्य सरकार को एडवोकेट वेलफेयर ट्रस्टी कमिटी को विमुक्त करना चाहिए ताकि अधिवक्ताओं के डेथ क्लेम और, पेंशन तथा युवा अधिवक्ताओं के प्रोत्साहन राशि को नियमित किया जा सके।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि दिल्ली, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए राज्य सरकारें निधि का आवंटन करती है लेकिन झारखंड में कौंसिल द्वारा लगातार आग्रह और मांग के बाद भी सरकार ने अभी तक कोई बजट में प्रावधान नही बनाया।

    श्री शुक्ल ने ई मेल की प्रति झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्री को भी भेजा है तथा न्यायालयों, बार भवनों में आधारभूत संरचना बढ़ाने का आग्रह किया है । श्री शुक्ल ने कहा है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है ऐसे में न्यायालयों, बार भवनों, और न्यायालय परिसरों में तो बेहतर आधारभूत संरचना रहनी चाहिए। ताकि इस क्षेत्र मे भी अच्छी छवि दूसरे देश ,प्रदेश में बने।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त ने नगर निकाय पदाधिकारियों को मॉनसून आगमन से पूर्व नालियों एवं गलियों जहां जल एवं कचड़े का जमाव होता है उसके साफ-सफाई एवं ब्लीचिंग छिड़काव के दिए निर्देश
    Next Article जिप सदस्य अभ्यर्थी सुभद्रा ने बागडेहरी सहित विभिन्न गॉंव में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा लोगों का खूब मिल रहा है जनसमर्थन

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.