साहित्यकार रामकिशोर मिश्र के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने शहर के साहित्यकार, और प्रमुख समाजसेवी तथा लोकप्रिय हिंदी दैनिक प्रभात खबर रांची संस्करण के वरीय संपादक श्री संजय मिश्र के पिता श्री रामकिशोर मिश्र के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय मिश्र जनसंघ काल से भाजपा से भी जुड़े थे उनके निधन से साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति हुई है। श्री शुक्ल ने उनके निधन को अपनी निजी क्षति भी बताया है।
श्री शुक्ल ने आज स्वर्गीय रामकिशोर मिश्र के सुपुत्र और प्रभात खबर रांची के वरीय संपादक श्री संजय कुमार मिश्र से बात कर उन्हें और उनके समस्त परिजनों को संवेदना दी तथा स्वर्गीय मिश्र की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की।