Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    Aman KumarBy Aman KumarMay 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।प्रखंड की महिला वार्ड सदस्य एवं अन्य महिला जनप्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन को एक मांग पत्र सौंप कर सरकार द्वारा उन्हें मिलने वाली मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उंक्त ज्ञापन के माध्यम से महिला जनप्रतिनिधियों ने बताया है कि चुनाव से पूर्व इसका कहीं जिक्र नहीं किया गया था कि चयनित महिला वार्ड सदस्यों या जनप्रतिनिधियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। हम सभी महिला जनप्रतिनिधियों ने सरकार के योजना का स्वागत किया और मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब जब चुनाव संपन्न हो गया और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार सत्तासीन हुई तब यह आदेश निकालना कि महिला वार्ड सदस्यों एवं चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा और जिन्होंने योजना का लाभ लिया है उनसे पैसों की रिकवरी की जाएगी। यह महिलाओं के साथ सरासर अन्याय और दुर्भावना से ग्रसित प्रतीत होता है। बताया गया है कि उन्हें मानदेय के रूप में महज पांच सौ रूपए दी जाती है जो नाकाफी है। ऐसे में मैया सम्मान योजना के माध्यम से 2500 रूपए मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से संबलता मिल रही थी। पूर्व मुख्यमंत्री से महिला जनप्रतिनिधियों ने मामले में हस्तक्षेप कर उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, उपायुक्त और गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी प्रेषित की गई है। इस मौके पर सीमा मंडल, रीता कुमारी, पूर्णिमा सरदार, मंजू देवी, सुनीता हेम्ब्रम समेत काफी संख्या में महिला वार्ड सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित थी।

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन
    Next Article मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.