Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की अभियान की शुरुआत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की अभियान की शुरुआत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत,स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की अभियान की शुरुआत

    हरी झंडी दिखाकर 02 कोविड-19 सुरक्षा वाहनों को किया रवाना,आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा- स्वास्थ्य मंत्री

    टीकाकरण के लिए कम से कम 20 लोग होने आवश्यक,वैक्सीनेशन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर करें कॉल,45 प्लस 18 प्लस लोगों का होगा टीकाकरण, 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दी जाएगी प्राथमिकता

     

    कोविड-19 से बचाव के लिए झारखंड सरकार के विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने रांची के जवाहर नगर क्लब परिसर से इसकी शुरुआत की। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दो कोविड-19 सुरक्षा वाहनों को रवाना किया।

    आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा: बन्ना गुप्ता

    विशेष चलंत टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। अब जन जन के द्वार तक पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 विभीषिका के विरुद्ध यह शंखनाद है। स्वस्थ समृद्ध और उन्नत राज्य की कल्पना के लिए सरकार काम कर रही है। जैसे जैसे राज्य सरकार को वैक्सीन प्राप्त हो रहा है, तेज गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।

    वैक्सीनेशन के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर करें कॉल

    कोविड-19 सुरक्षा वाहनों द्वारा टीकाकरण का लाभ लेने के लिए कंट्रोल रूम नंबर 7546028221 पर कॉल करना होगा।

    कम से कम 20 लोग होने पर वैक्सीनेशन

    मोबाइल वैक्सीनेशन का लाभ लेने के लिए किसी भी स्थान पर 20 लोग होने आवश्यक है। कम से कम 20 लोग होने पर कंट्रोल रूम नम्बर 7546028221 पर कॉल कर इसकी जानकारी देनी होगी। जिसके बाद संबंधित स्थान पर पहुंचकर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा।

    45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता, ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था

    रांची में मोबाइल वैक्सीनेशन के माध्यम से 45 वर्ष से अधिक और 18- 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था होगी। आपको बताएं कि कोविड-19 सुरक्षा वाहनों से टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    इस दौरान विकास आयुक्त अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग श्री अरुण कुमार सिंह, राज्य टीकाकरण के नोडल पदाधिकारी श्री डोडे अंजनेयुलू, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, उप विकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर, एसी नक्सल रांची श्री रामवृक्ष महतो, सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम नरेंद्र मोदी संग मीटिंग में 30 मिनट लेट पहुंचीं ममता बनर्जी और कागज थमाकर निकलीं, कहा- और भी बैठकें हैं
    Next Article साहित्यकार रामकिशोर मिश्र के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.