Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    Aman KumarBy Aman KumarMay 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाकुलिया के भालुकबिंदा के निकट स्मारक स्थल पर स्वतंत्रता आंदोलन एवं हूल विद्रोह के नायक वीर शहीद चानकु महतो के 169 वें शहादत दिवस के मौक़े पर गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने शहीद स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण से पूर्व महामहिम राज्यपाल को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। मूर्ति अनावरण के मौके पर मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल के साथ विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, ओडिशा की राज्यसभा सदस्य ममता महंता, अमित महतो और शीतल अहलदार भी उपस्थित थे। मूर्ति अनावरण समारोह में महामहिम राज्यपाल को सांसद विद्युत वरण महतो ने गुलदस्ता देकर और समिति के संरक्षक हरिशंकर महतो ने पारंपरिक अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
    मंच को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि शहीद चानकु महतो की मूर्ति का अनावरण के पावन अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें काफी खुशी हुई है। भारत देश की भूमि वीरों और बलिदानियों की रही है। उन्होंने कहा कि शहीद चानकु महतो ना केवल एक क्रांतिकारी थे, बल्कि अपने समाज के प्रति समर्पित एक सच्चे जननायक थे। उनका जीवन साहस, नेतृत्व और आत्मबलिदान का एक प्रमुख उदाहरण था। आपन माटी, आपन दाना, पेट काटी, नाई देबो खजाना, क्रांतिकारी नारे ने ना केवल ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी बल्कि जनमानस में भी चेतना को भर दिया। शहीद चानकु महतो को 15 मई 1856 में गोड्डा की राजकचहरी क्षेत्र स्थित कझिया नदी के किनारे फांसी दी गई थी। यह केवल एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं बल्कि संघर्ष का बलिदान था। हमें संकल्प लेना चाहिए कि अपने जीवन में ऐसे कार्य करें, जिनसे राज्य और समाज को लाभ हो। उन्होंने कहा कि चानकु महतो की मूर्ति आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा देगी।

    आपरेशन सिंदूर के लिये देश के पराक्रमी सेना को सलाम

    राज्यपाल ने कहा कि विगत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को आक्रोश से भर दिया। हमले में निर्दोष मासूमों को धर्म पूछ कर उनके परिवार के सामने बेरहमी से मार डाला गया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर उनकी ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अपनी पराक्रमी सैनिकों को इसके लिए सलाम करता हूं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस आतंकी हमले के जिम्मेदार आतंकियों और साजिशकर्ताओं को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी।

    वीरों की धरती है झारखंड – विद्युत महतो

    जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि झारखंड वीरों की भूमि है। चूहाड़ विद्रोह के नायक रघुनाथ महतो से लेकर भागलपुर में बाबा तिलका माझी, सिद्धो- कान्हो, भगवान बिरसा मुंडा समेत अनेक सपूतों ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया था और अंग्रेजों को भारत छोड़ो का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि शहीद चानकु महतो के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

    इस मौके पर उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, एडीएम अनिकेत सचान, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, अंचल अधिकारी नवीन पुरती, बीडीओ आरती मुंडा, नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, अमित महतो, रायदे हांसदा, मुखिया मोहन सोरेन, कुड़मी संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन कुमार महतो, कोकिल चंद्र महतो, मनोरंजन महतो, चंदन महतो, जगन्नाथ महतो,गिरीश चंद्र महतो, दिलीप कुमार महतो समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा
    Next Article ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.