Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » OMG: 8 साल के मासूम बच्चे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, मुंह पर टेप बांध पुलिस को उलझाया, ऐसे हुआ खुलासा
    Breaking News Headlines

    OMG: 8 साल के मासूम बच्चे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, मुंह पर टेप बांध पुलिस को उलझाया, ऐसे हुआ खुलासा

    News DeskBy News DeskFebruary 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजस्थान के सूरतगढ़ थर्मल के आवासीय कॉलोनी के सीआईएसएफ आवास में गत शनिवार को आठ वर्षीय बालक के हाथ पैर व मुंह पर सेलो टेप लगाकर दिनदहाड़े चोरी के मामले में राजियासर पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले का पटाक्षेप कर दिया है. बालक ने खुद ही ऐसी घटना के बारे में माहौल बनाया और चोरी किए गए रुपयों को घर में कपड़ों के ढेर में छुपा लिए थे.

     

     

    पुलिस ने बालक के विरोधाभासी बयानों और चिकित्सक से चोटों के बारे में जानकारी जुटाई तो यह घटना झूठी पाई गई. थर्मल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मान ने बताया कि सूरतगढ़ थर्मल आवासीय कॉलोनी सीआईएसएफ आवासीय क्षेत्र के आर-4/ 541 के रहने वाले शख्स ने मामला दर्ज कराया था. इसमें बताया कि फिल्मी स्टाइल से एक अज्ञात शख्स ने उसके आठ वर्षीय बालक के हाथ पैर व मुंह पर टेप बांधा.

    इसके बाद इस बालक से मारपीट कर चोरी की घटना की गई. जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जब पुलिस अनुसंधान किया गया तो यह घटना झूठी पाई गई है. पुलिस के अनुसार विगत एक फरवरी को परिवादी की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया था कि वह अपने निकट परिजन आठ वर्षीय बालक को घर पर छोड़कर सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी को दिखाने सूरतगढ़ अस्पताल गया था. पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति ने क्वार्टर की जाली काटकर अंदर आया और सैलो टेप से बालक के हाथ पैर व बांधकर मुंह पर टैप लगा दी. इसके बाद उसकी पत्नी के पर्स में रखे 2 हजार रुपए चोरी कर ले गया.

    चोटों की रिपोर्ट और बयानों में हुआ विरोधाभास

    एसआई ने बताया कि अबोध बालक के साथ मारपीट का होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरित अनुसंधान में परिवादी की पत्नी व परिजनों से बयान व घटनास्थल के निरीक्षण में बालक को लगी खरोंचनुमा चोटों का मेडिकल मुआयना करवाया गया. बयानों में विरोधाभास होने पर जांच टीम ने चिकित्सक से बालक के लगी चोटों के बारे में जानकारी लेकर साक्ष्य जुटाए. ऐसे में चिकित्सक ने इस बालक के स्वयं से यह चोटें मारने की बात कही.

    परिवादी ने खुद आकर बताई हकीकत

    इस बीच, गुरुवार को परिवादी ने थाने में हाजिर होकर बताया कि बच्चे ने टीवी सीरियल देखकर स्वयं ही अपने शरीर पर चोट लगाकर पर्स से पैसे चुराए थे. चुराई गई राशि घर में रखे कपड़ों में ही मिल गई. परिजनों ने बताया कि वे बालक को अकेला घर छोड़कर चले गए थे. इससे बालक को ठेस पहुंची और उसने स्वयं ही गेट की जाली को काटकर, खुद शरीर पर चोट कारित कर अपने मुंह व हाथ-पैरों पर टेप लगा ली. इसके बाद बालक खुद ही घसीटता हुआ पड़ोसी के घर पहुंचा और मनगंढत घटना सुना दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article48 घंटे में बना नोरा फतेही का सिज़लिंग स्नेक आउटफिट
    Next Article शारीरिक शोषण करने वाले तहसीलदार की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट में भी खारिज!

    Related Posts

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    July 23, 2026

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.