Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: दाह-संस्कार में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, शव छोड़कर भागे, 35 को मारे डंक, कई गंभीर
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: दाह-संस्कार में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, शव छोड़कर भागे, 35 को मारे डंक, कई गंभीर

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पाली. राजस्थान के पाली में दाह-संस्कार के लिए अर्थी श्मशान ले जा रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में 35 से ज्यादा लोग डंक का शिकार हो गए. अंतिम यात्रा में अफरा-तफरी मच गई. लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. शव को अर्थी पर छोड़ लोग भाग गए. घटना रविवार 16 मार्च की सुबह पाली की सोजत तहसील के चंडावल कस्बे के पास देवली गांव में हुई.

    जानकारी के अनुसार- देवली गांव के एक युवक की मौत हो गई थी. रविवार सुबह परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को मोक्षधाम ले जा रहे थे. रास्ते में अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. अचानक हुए इस हमले में लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे.

    35 घायल हुए, 5 मरीज सोजत रेफर

    मधुमक्खियों के हमले में करीब 35 लोग घायल हुए. उन्हें इलाज के लिए चंडावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. कई बुजुर्गों को परिजन गोद में उठाकर हॉस्पिटल लाए. चंडावल हॉस्पिटल में डॉ प्रकाशचंद, मेल नर्स रमेश छीपा, अल्ताफ आदि ने उपचार शुरू किया. गंभीर हालत में पांच-छह लोगों को सोजत रेफर किया गया.

    अंतिम यात्रा में शामिल एक परिजन ने बताया- हम बॉडी लेकर बरगद के पेड़ के पास से गुजर रहे थे. इस दौरान पेड़ की शाख पर लगी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इससे अफरा-तफरी मच गई. संभवत: सेंट की खुशबू के चलते मधुमक्खियों ने हमला किया. हमने बचने की कोशिश की, लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा. घबरा कर लोग बॉडी को वहीं छोड़कर भाग गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलन मस्क का स्पेस क्राफ्ट सुनीता विलियम्स को लेने स्पेस स्टेशन पहुंचा, 9 महीने से फंसे दो एस्ट्रोनॉट 19 मार्च को धरती पर लौटेंगे
    Next Article पंजाब: AAP सरकार का एनएसए बढ़ाने से इनकार, अमृतपाल के 7 साथियों को लाया जाएगा

    Related Posts

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    October 4, 2026

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    October 4, 2026

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    October 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एशियाई खेल 2026 में 9 पदक जीतने वाली भारतीय तीरंदाजी टीम का अर्जुन मुंडा ने किया स्वागत

    ड्रोन सर्विलांस के बाद CISF-CCL की कार्रवाई, 129.730 टन अवैध कोयला जब्त

    कोयलरा में जितिया पर्व पर रात भर मांदर की थाप एव पारंपरिक गीतों पर झूमे ग्रामीण

    चतरा की माटी से जुड़े, जनता के बीच रहने वाले कालीचरण सिंह

    UCIL टेलिंग्स पॉन्ड के पास भूजल में 13 गुना अधिक सल्फेट, वैज्ञानिक अध्ययन से उठे सवाल

    UCIL के हीरक जयंती समारोह के बीच अधिकारी का व्यंग्यात्मक पोस्टर वायरल, विस्थापन का दर्द उठाया

    पहल का असर: 24 घंटे में ट्रांसफार्मर के आसपास हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

    23 साल देश सेवा के बाद अब समाज के लिए काम करेंगे अमित

    मां दुर्गा के स्वागत को तेघड़ा में तैयारी तेज, चढ़ने लगा आस्था का रंग

    खोदावंदपुर प्रीमियर लीग सीजन-1 का हुआ शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.