Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयपुर में बच्चों पर कोरोना का कहर, 11 से 20 साल उम्र के दस हजार बच्चे हुये संक्रमित
    Breaking News Headlines

    जयपुर में बच्चों पर कोरोना का कहर, 11 से 20 साल उम्र के दस हजार बच्चे हुये संक्रमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. चिकित्सा विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका जताई है. इस राजस्थान में अप्रैल और मई में ही बड़ी संख्या में बच्चे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. राज्य के दूसरे जिलों की तरह राजधानी जयपुर में भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.अप्रैल और मई के महीने में एक ओर जहां 10 तक साल के साढ़े तीन हजार से अधिक बच्चे पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं 11 से 20 साल के 10,000 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेशभर में इनकी संख्या कितनी होगी.
    कोरोना की दूसरी लहर में अब नए मामले सामने आने का सिलसिला कुछ कम होने लगा है, लेकिन अभी से ही तीसरी लहर को लेकर चिंताएं बढऩे लगी हैं. कहा जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, लेकिन राजस्थान में तो बच्चे दूसरी लहर में ही कोरोना से प्रभावित होने लगे हैं.स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल और मई के महीने में जयपुर में 10 साल तक के 3 हजार 589 और 11 से 20 साल तक के 10 हजार 22 किशोर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. दूसरी लहर में जयपुर में 21 से लेकर 40 साल तक के लोगों पर कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा देखने को मिला. इस आयु वर्ग के 60,000 से अधिक लोग इन 2 महीनों में ही पॉजिटिव हुए हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के पॉजिटिव होने से चिंताएं बढ़ गई हैं.

    वहीं इस साल की शुरुआत के महीनों पर गौर करें तो हालात बिल्कुल उल्टे नजर आए. इस साल जनवरी, फरवरी और मार्च के महीने में जयपुर में 20 साल तक के महज 431 बच्चे ही पॉजिटिव हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्रालय का दावा, छूने से नहीं फैलता ब्लैक फंगस, जानें अन्य जानकारी भी
    Next Article विरोधियों ने संसद में लगाया ताला, समोआ की नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को तंबू में लेनी पड़ी शपथ

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.