Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान सरकार महिलाओं को देगी फ्री स्मार्टफोन और 3 साल तक का इंटरनेट
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान सरकार महिलाओं को देगी फ्री स्मार्टफोन और 3 साल तक का इंटरनेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने यह ऐलान किया है। स्मार्टफोन देने का ऐलान करते हुए गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में घोषणा की थी, अब उसे पूरा करने जा रही है। इस दौरान गहलोत ने कहा कि पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।

     

    राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोमवार को उदयपुर में एक किसान महोत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गहलोत ने राजस्थान सरकार की कई योजनाओं के बारे में बात की। इसके साथ ही गहलोत ने महिलाओं को स्मार्टफोन देने की भी बात कही। स्मार्टफोन बांटने की तारीख का ऐलान करते हुए गहलोत ने कहा कि 25 जुलाई से पहले फेज में स्मार्टफोन बांटने के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस फेज में लगभग 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा।

     

    महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन वितरित करने का ऐलान करने के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य कि पहले फेज में लगभग 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटा जाएगा, साथ ही इन महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट भी दिया जाएगा। इस दौरान घोषणा करते हुए अशोक गहलोत ने स्मार्टफोन से होने वाले फायदे भी गिनाए। गहलोत ने कहा कि मोबाइल हाथ में आने से अपनों के साथ जुड़ना आसान हो जाता है, साथ ही जानकारी इकट्ठा करना भी आसान हो जाता है।

     

    इस साल नवंबर-दिसंबर महीने में राजस्थान विधानसभा चुनाव भी होने हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। गहलोत लगातार राज्य में दौरे पर हैं और जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी के 6 साल बाद हुआ कुशा कपिला का तलाक
    Next Article पीएम मोदी ने देश को दी 5 और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दिखाई हरी झंडी

    Related Posts

    भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे पीड़िता के घर, ₹50000 के दिए सहायता राशि

    May 22, 2025

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    May 21, 2025

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे पीड़िता के घर, ₹50000 के दिए सहायता राशि

    राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संविधान बचाओ रैली के लिए इंटक की सभा

    ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे बागुनहातु निवासी बीएसएफ जवानों का विधायक पूर्णिमा साहू ने अभिनंदन कर जताया आभार, कहा- लौहनगरी के वीर सपूत की बहादुरी पर सभी को गर्व

    नगर निगम एवं ग्रेटर जमशेदपुर का आदिवासी-मूलवासी पुरज़ोर विरोध करेगा

    यूनियन ने मजदूर नेता राजेन्द्र सिंह को याद कर किया नमन

    पटना के भोजपुरी विद्वान डॉ सुनील पाठक डॉ निर्भीक सम्मान से सम्मानित’

    नीमडीह की घटना पर ललित कुमार महतो ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.