Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    Aman KumarBy Aman KumarMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा

    आधुनिक पावर ने सौंपा 3 लाख का चेक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल रेलवे रैक यार्ड में 12 मई को हुए दर्दनाक हादसे में हाइवा की चपेट में आकर मारे गए सुरक्षा कर्मी रंजीत सिंह के परिजनों को अंततः मुआवजा मिला है। हिन्दी दैनिक राष्ट्रसंवाद ने इस खबर को 15 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसका असर अब दिखने लगा है। आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड (आधुनिक ग्रुप) ने मृतक की पत्नी भारती कुमारी के बैंक खाते में 3 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी है।

    बताया गया कि रंजीत सिंह एक प्रवासी मजदूर थे, जो आधुनिक पावर प्लांट में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। 12 मई को वे रेलवे रैक यार्ड में कोयला लोडिंग कर रहे वाहनों के नंबर दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान एक लोडिंग हाइवा ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

    मुआवजा राशि का डिमांड ड्राफ्ट पीड़ित परिवार के सदस्य मृतक के भाई को नेता तरुण महतो द्वारा सौंपा गया। इस मौके पर बासुदेव महतो समेत कई ग्रामीण और परिजन उपस्थित थे।

    स्थानीय लोगों ओर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रसंवाद हिंदी दैनिक अखबार की खबर को आवाज देने और मृतक परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए धन्यवाद दिया है। वहीं, परिजनों ने कंपनी से स्थायी नौकरी या वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है.

    रेलवे रैक यार्ड हादसे में मृत सुरक्षा कर्मी के परिजनों को मिला मुआवजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन
    Next Article नीमडीह की घटना पर ललित कुमार महतो ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.