Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से
    Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    News DeskBy News DeskMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से

    रांची। स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और बोकारो में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले ‘देवनद दामोदर महोत्सव 2025’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अनुरोध किया. यह आयोजन युगांतर भारती, दामोदर बताओ आंदोलन, नेचर फाउंडेशन एवं अन्य संस्थाओं के तत्वावधान में किया जा रहा है. यह सुखद संयोग है कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी है. विश्व पर्यावरण दिवस भी प्रतिवर्ष 5 जून को मनाया जाता है तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता एवं को प्रोत्साहित करता है.

    श्री शरण ने राज्यपाल को बताया कि दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता पूर्व मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय वर्ष 2006 से ‘देवनद दामोदर महोत्सव’ का आयोजन करते आ रहे हैं.

    श्री शरण ने राज्यपाल को बताया कि इस वर्ष झारखंड के कुल 45 स्थलों पर ‘देवनद दामोदर महोत्सव 2025’ पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. उन्होंने राज्यपाल को नेचर फाउंडेशन के बैनर तले हर माह प्रकाशित होने वाली पत्रिका युगांतर प्रकृति की कुछ प्रतियां भेंट की जिसे राज्यपाल ने बेहद पसंद किया. उन्होंने श्री शरण को इसके लिए बधाई दी.

    युगांतर भारती के अध्यक्ष ने मुलाकात की राज्यपाल से
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो ने स्व. दुर्गा सोरेन को याद कर किया नमन
    Next Article रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने संगोष्ठी का किया आयोजन

    Related Posts

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    October 11, 2026

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    October 11, 2026

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    October 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरेलाल के भाजपा में जाने से पार्टी नहीं, 25 साल की दोस्ती पर पड़ेगा फर्क : सुदेश

    “हाँ, मन्या सुर्वे मेरे मामा का बेटा है!”

    हिमाचली शिव मंदिर की स्थापत्य कला में सजा प्रवीण सिंह सेवा संस्थान का पंडाल

    सस्ता डेटा या तेज उपग्रह नेटवर्क: भारत के लिए कौन है बेहतर?

    पत्रकारिता पर हमले के लिए सिर्फ सत्ता नहीं, समाज भी जिम्मेदार है

    54वें फुटबॉल महाकुंभ में जूनियर फाइटर चैंपियन, 1.20 लाख का पुरस्कार

    भवानी यूथ क्लब की भव्य कलश यात्रा, दुर्गापूजा महोत्सव शुरू

    बखरी में लंपी वायरस की दस्तक से पशुपालकों में चिंता,12 से शुरू होगा टीकाकरण

    सीने पर कलश रख चार साल से मां दुर्गा की आराधना में लीन हैं शंकर यादव

    दुर्गा पूजा की तैयारियों का जायजा लेने बारो पहुंचे एसडीओ नीरज सिन्हा,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.