Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जोधपुर में बारिश का कहर: बैठवासियां बांध टूटा, गांवों में घुसा पानी
    Breaking News Headlines

    जोधपुर में बारिश का कहर: बैठवासियां बांध टूटा, गांवों में घुसा पानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जोधपुर. जोधपुर में भारी बारिश से उपजे हालात को देखते हुये तीसरे दिन भी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. आसमानी आफत से लोग सकते में हैं. बांध का पानी आसपास के गांवों में घुस गया है. बारिश से अब तक सात लोगों की जान जा चुकी है. 262 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो चुकी है. नदी नाले उफान पर हैं तो जोधपुर शहर में कई जगहों पर पानी का भारी जमाव है. हालत के मद्देनजर ट्रेनें और रोडवेज के पहिए मंगलवार से ही थमे हुये हैं. कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया जा चुका है. रोडवेज की बसें मंगलवार को दोपहर में ही बंद कर दी गई थी.

     

    मारवाड़ के जोधपुर शहर समेत इसके ग्रामीण इलाको के अलावा इस संभाग के जालोर, भीनमाल, पाली और सिरोही में भी बादल जमकर बरसे हैं. इससे यहां अतिवृष्टि जैसे हालात हो गये हैं. सड़कें जबर्दस्त तरीके से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं. वाहनों के पहिये थमे हुये हैं. बारिश से जोधपुर शहर के निचली बस्तियां जलमग्न हैं। घरों में बरसाती पानी घुसने से बेजा परेशानी उठानी पड़ रही है. जोधपुर जिले के बिलाड़ा और बालेसर में भी बारिश का पानी कहर

    ढा रहा है. यहां बालेसर का बैठवासियां बांध बुधवार को सुबह ही टूट गया. इससे पानी का सैलाब निकल पड़ा. यह पानी आसपास के गांवों में घुस गया. लोगों ने इसका वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया. बिलाड़ा के निकटतर्वी बरना गांव में भी कच्चे पक्के मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं.

     

    सूरसागर के गेंवा गांव में लोगों के घरों में पांच-पांच फीट तक पानी भर गया. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली भी नहीं थी. ऐसे में एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर कई परिवार को पानी से बाहर निकाला. बारिश से बाद के हालात को देखते हुये जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वहीं जलभराव वाले स्त्रोतों से दूर रहने की अपील की है

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपृथ्‍वी पर चीन का खतरा: 31 जुलाई को अंतरिक्ष से गिर सकता है 23 मीट्रिक टन वजन रॉकेट का मलबा
    Next Article मंकीपॉक्स से निपटने भारत में बनेगी वैक्सीन, केंद्र सरकार ने बोली की आमंत्रित

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.