Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंकीपॉक्स से निपटने भारत में बनेगी वैक्सीन, केंद्र सरकार ने बोली की आमंत्रित
    Breaking News Headlines

    मंकीपॉक्स से निपटने भारत में बनेगी वैक्सीन, केंद्र सरकार ने बोली की आमंत्रित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देशभर में मंकीपॉक्स का खतरा बढ़ता जा रहा है. इस बीच केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स की वैक्सीन के लिए बोली आमंत्रित की हैं. ICMR ने ट्वीट कर कहा, मंकीपॉक्स वायरस के लिए पहली बार IVD ने स्वदेशी वैक्सीन और डायग्नोस्टिक किट के विकास के लिए इच्छुक भारतीय वैक्सीन और आईवीडी उद्योग भागीदारों के लिए एक ईओआई आमंत्रित किया है.

     

    इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा, हम मंकीपॉक्स वायरस के स्ट्रेन उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं. मंकीपॉक्स वायरस के विशिष्ट आइसोलेट का उपयोग करके अनुसंधान और विकास सत्यापन के साथ-साथ वैक्सीन और डायग्नोस्टिक किट निर्माण की गतिविधियों में भी सहयोग के लिए तैयार है.

     

    निविदा में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मंकीपॉक्स की वैक्सीन निर्माण का आह्वान किया है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोविड-19 वैक्सीन ने लाखों लोगों की जिंदगी बचाई हैं औऱ संक्रमण को बेकाबू होने से रोका है. मंकीपॉक्स के मामले में भी यह महत्वपूर्ण है कि सरकार और निजी क्षेत्र मिलाकर नई वैक्सीन विकसित करें. जिससे इसके संक्रमण से बचाव किया जा सके.

     

    दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 18 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं. ये केस 78 देशों में फैले हैं. इंडिया में भी ये रोग तेजी से पैर पसार रहा है. हालांकि 70 फीसदी केस यूरोपीय देशों में मिले हैं और 25 फीसदी अमेरिका में. अब तक इसके पांच मरीजों की मौत सामने आई है. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि सभी देशों को इस रोग को लेकर भी आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए और संक्रमण से बचाव के लिए शोध-विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देना चाहिए.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजोधपुर में बारिश का कहर: बैठवासियां बांध टूटा, गांवों में घुसा पानी
    Next Article बंगाल: अर्पिता मुखर्जी के एक और फ्लैट में मिला कैश, काउंटिंग मशीन के साथ बुलाए गये बैंक अधिकारी

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.