Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ‘पूरी संपत्ति चार-पांच अमीर लोगों’ को दे दी: प्रियंका गांधी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ‘पूरी संपत्ति चार-पांच अमीर लोगों’ को दे दी: प्रियंका गांधी

    News DeskBy News DeskMay 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ‘पूरी संपत्ति चार-पांच अमीर लोगों’ को दे दी: प्रियंका गांधी

     

    रायबरेली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए उन पर देश की “पूरी संपत्ति चार-पांच अमीर लोगों” को देने का आरोप लगाया।

    प्रियंका ने रायबरेली सीट पर चुनाव लड़ रहे अपने भाई राहुल गांधी के समर्थन में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 10 वर्षों में जनता के लिए कुछ नहीं किया है और मतदाताओं का ध्यान भटकाने के लिए वह अपने चुनाव प्रचार में धर्म को ला रही है।

    उन्होंने कहा, “नरेन्द्र मोदी पिछले 10 वर्षों से वाराणसी से सांसद हैं। उन्होंने वहां किसी भी गांव का दौरा नहीं किया है या किसी किसान से नहीं पूछा है कि वह कैसा है।”

    कांग्रेस नेता ने निजीकरण को लेकर प्रधानमंत्री पर हमला बोला। वाद्रा ने कहा, “निजीकरण अपने आप में बुरा नहीं है, लेकिन अगर प्रधानमंत्री देश की पूरी संपत्ति चार-पांच अमीर लोगों को दे देते हैं, तो यह सही नहीं है।”

    वाद्रा ने आरोप लगाया कि आज देश का कोयला, बिजली, बंदरगाह, हवाई अड्डे सब प्रधानमंत्री के मित्रों के हैं।

    उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री होने के बावजूद उन्होंने गांवों का दौरा किया और लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना।

    वाद्रा ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री बड़े-बड़े आयोजन करते हैं जहां आपको कई बड़े पूंजीपति दिखेंगे लेकिन एक भी गरीब आदमी नहीं मिलेगा।”

    कांग्रेस महासचिव ने देश भर में राहुल गांधी की दो यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि उनके भाई ने लोगों की समस्याओं को समझने के लिए 4,000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की।

    वाद्रा ने कहा, “अपनी यात्रा के बाद मेरे भाई ने एक घोषणापत्र बनाने का फैसला किया, जो महंगाई और बेरोजगारी को हल कर सके क्योंकि ये ही जनता की सबसे बड़ी समस्याएं हैं।”

    उन्होंने कहा, “मोदी कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो वे आपका मंगलसूत्र चुरा लेंगे, आपकी भैंस छीन लेंगे। जनता इस पर हंस रही है। प्रधानमंत्री ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कोई काम नहीं किया है।”

    वाद्रा ने आरोप लगाया कि मोदी ने किसानों के नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए।

    उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आती है तो वह न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी देगी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि उत्पादों से जीएसटी हटाएगी।

    चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधते हुए वाद्रा ने कहा, “वे हमें भ्रष्ट कहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी 55 साल (जब वह सत्ता में थी) में अमीर पार्टी नहीं बन सकी, लेकिन भाजपा 10 साल के भीतर दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है।”

    उन्होंने कहा, “वे (भाजपा) काला धन वापस लाने और सभी के खातों में 15 लाख रुपये जमा करने की बात करते थे। मुझे लगता है कि उन्होंने सारा काला धन अपनी पार्टी में जमा कर लिया है।”

    रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने देश की 'पूरी संपत्ति चार-पांच अमीर लोगों' को दे दी: प्रियंका गांधी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के भाजपा बर्मामाइंस मंडल के द्वारा रविवार को इंदर सिंह बस्ती एवं सिद्धू कानू बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया ग
    Next Article खैरा में आयोजित हुआ झामुमो कार्यकर्ता सम्मेलन, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए झारखंड के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष तथा मंत्री वसंत सोरेन

    Related Posts

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.