Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हार-जीत होती रहती है, ईरानी के खिलाफ अपमानजनक शब्द इस्तेमाल नहीं किए जाए : राहुल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    हार-जीत होती रहती है, ईरानी के खिलाफ अपमानजनक शब्द इस्तेमाल नहीं किए जाए : राहुल

    News DeskBy News DeskJuly 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हार-जीत होती रहती है, ईरानी के खिलाफ अपमानजनक शब्द इस्तेमाल नहीं किए जाए : राहुल

    नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

    उन्होंने यह अपील ऐसे समय की है, जब ईरानी के अपना आधिकारिक आवास खाली करने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके खिलाफ तंज कसने वाली टिप्पणियां की हैं।

    ईरानी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट पर मिली पराजय के बाद अपना आधिकारिक आवास खाली किया है। उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने पराजित किया।

    राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जीवन में हार-जीत लगी रहती है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी या किसी अन्य नेता को लेकर अपमानजनक भाषा का उपयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं।’’

    भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए उन पर कांग्रेस नेताओं को ‘‘भेड़ियों के झुंड’’ की तरह ‘‘उकसाने’’ के बाद कपटपूर्ण संदेश देने का आरोप लगाया।

    मालवीय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह अब तक का सबसे कपटपूर्ण संदेश है। कांग्रेस नेताओं को भेड़ियों के झुंड की तरह उस महिला पर छोड़ा गया, जिन्होंने उन्हें (राहुल) अमेठी में हराया और उनके अहंकार को चूर-चूर कर दिया…इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता कि स्मृति ईरानी ने ‘‘बालक बुद्धि’’ को अमेठी छोड़ने के लिए मजबूर किया था।

    ईरानी के खिलाफ अपमानजनक शब्द इस्तेमाल नहीं किए जाए : राहुल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीलर एसोसिएशन ने मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा की गई कार्रवाई की सरहना किया गया
    Next Article कालाझरिया और डिमजोरी में मक्के बीज का वितरण

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.