Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री की जाति पर राहुल गांधी का निशाना ‘पीएम मोदी OBC नहीं जनरल कास्ट में हुए हैं पैदा’
    Breaking News Headlines राजनीति

    प्रधानमंत्री की जाति पर राहुल गांधी का निशाना ‘पीएम मोदी OBC नहीं जनरल कास्ट में हुए हैं पैदा’

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2024Updated:February 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी का दावा- ‘पीएम मोदी का जन्म ओबीसी परिवार में नहीं हुआ’
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म अन्य पिछड़ा वर्ग  से ताल्लुक रखने वाले परिवार में नहीं हुआ और वह खुद को ओबीसी बताकर लोगों को ‘गुमराह’ कर रहे हैं। कांग्रेस नेता का कहना है कि पीएम मोदी जनरल कास्ट में पैदा हुआ थे लेकिन भाजपा वाले यह कहकर बेवकूफ बनाते हैं कि प्रधानमंत्री का जन्म ओबीसी परिवार में हुआ है।

     

     

    ओबीसी बताकर लोगों को कर रहे गुमराह
    राहुल गांधी ने ओडिशा में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तीसरे एवं अंतिम दिन यहां एक संक्षिप्त भाषण में कहा कि मोदी ‘का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जो सामान्य जाति की श्रेणी में आता है।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मोदी जी लोगों को यह कह कर गुमराह करते आ रहे हैं कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। मोदी का जन्म तेली जति में हुआ था, जिसे 2000 में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान ओबीसी में शामिल किया गया। इस प्रकार से मोदी जी जन्म से ओबीसी नहीं हैं।”

     

     

    कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ओबीसी से जुड़े लोगों से हाथ तक नहीं मिलाते वहीं ‘‘अरबपतियों को गले” लगाते हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां पुराने बस अड्डे से यात्रा फिर से शुरू की और एक खुली जीप में किसान चौक की ओर बढ़े। उनके साथ पार्टी नेता अजय कुमार और शरत पटनायक भी थे। यह यात्रा ओडिशा से अपराह्न छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 जागरूकता रथ कों जिला मुख्यालय से किया रवाना
    Next Article भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलवा के नेतृत्व में होयो हातु पंचायत का दौरा

    Related Posts

    गिरिडीह हाथियों का तांडव, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मार डाला, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    July 28, 2026

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    July 27, 2026

    तुलसी भवन की निबंध प्रतियोगिता में आराध्या सिन्हा प्रथम, 23 अगस्त को होंगे सम्मानित

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह हाथियों का तांडव, खेत में काम कर रहे किसान को कुचलकर मार डाला, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    बागबेड़ा में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

    तुलसी भवन की निबंध प्रतियोगिता में आराध्या सिन्हा प्रथम, 23 अगस्त को होंगे सम्मानित

    एक परीक्षा का पर्चा तय नहीं कर सकता जिंदगी: NEET प्रेशर में महाराष्ट्र की अंकिता ने दी जान

    कार्यवाही बाधित करना लोकतंत्र के हित में नहीं: विपक्ष के विरोध पर गंभीर चिंता

    कार्यवाही बाधित करना: संसद में बहस ही लोकतंत्र का असली हथियार

    गुरु पूर्णिमा: मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति

    भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत: संसद की गरिमा और विपक्ष की जिम्मेदारी

    गुरु पूर्णिमा: मशीनों के युग में मनुष्य को मनुष्य बनाने वाली शक्ति

    गुरु पूर्णिमा: गुरु की शक्ति जो मनुष्य को मनुष्य बनाती है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.